14 साल की लड़की पिछले कई महीनों से होती रही बलत्कार का शिकार, मामले में पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार
तमिलनाडु के नमक्कल जिले में बारह लोगों पर कई महीनों में 14 साल की एक लड़की को बार-बार मारने का आरोप है। जिला बाल कल्याण अधिकारी की एक शिकायत के आधार पर, तिरुचेनगोडे ऑल महिला पुलिस ने बारह पुरुषों के खिलाफ नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगाए।
इस मामले की जांच शुरू की गई है और जांच में ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उस आरोपी को ढूंढने में जुटी हुई है।
पीड़ित लड़की स्कूल की पढ़ाई के लिए अपने घर से बाहर रह रही थी। वह पिछले काफी महोनों से अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी जहाँ उसकी बहन के पति, चिनराज ने उसका बलात्कार किया था। लेकिन यह मामला यही तक नहीं थमा। बाद में, उसके बहन के पति के तीन दोस्तों ने धमकाया और लड़की के साथ बलात्कार किया।
ये भी कहा जा रहा है कि पीड़ित लड़की किसी के घर में घरेलू काम करने वाला बन गई थी। जब वो वहां काम करने जाती थी, तो उसके नियोक्ता द्वारा भी उसके साथ कई बार बलात्कार हुआ। ये भी खबर है कि लड़की अपना यह राज किसी को न बताए इसलिए लिए भी वो लोग लगातार उसे पैसे दिए जा रहे थे।

मामला बिगड़ने के बाद उसके गाँव के कुछ लोगों ने अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। सुचना मिलते ही वहां इलाके के बाल कल्याण अधिकारी रंजीता प्रिया ने शिकायत दर्ज की और मामले की जांच को लेकर कार्यवाही करने का आदेश दिया।
लड़की महज 14 वर्ष की है और इतने लम्बे समय के घिनौनों काम की लगातार शिकार होती रही है। पुलिस ने जांच में एक को छोड़कर सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। गिरफ्तार हुए लोगों में पीड़िता का जीजा चीनराज कुमार और उसके दोस्त वडिवेल, सुंदरम, कन्नन के अलावा पन्नीर, मूर्ति, अभि, गोपी, शेखर, शंकर और सरवनन शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी 11 लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।