PM-KISAN-Yojana

पीएम का बड़ा ऐलान – PM KISAN Yojana के तहत 8.5 करोड़ किसानों को दी 17,000 करोड़ रुपये की राशि

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत देश की आधी जनता आज भी कृषि पर आधारित है। भारत देश में किसानों लिए बहुत से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी और उनके तहत खेती को अच्छी करने के लिए खाद, कीटनाशक दवाई के उपयोग के बारे में  भी जानकारी दी गई। मोदी सरकार पिछले काफी समय से किसानों को सशक्त बनाने के प्रयास में लगी हुई है। उन्होंने किसानों के लिए बहुत अथक प्रयास भी किए हैं अब एक बार  से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदू ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रविवार को कृषि-उद्यमियों, स्टार्टअप, कृषि-तकनीकी खिलाड़ियों और फसल कटाई के बाद के किसान समूहों के लिए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 1 ट्रिलियन रुपये की वित्तपोषण सुविधा शुरू की गई है।

इस योजना का नाम Pm Kisan Samman Nidhi Yojana दिया गया है जिसके तहत Pm Modi ने 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 17,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है।

योजना की घोषणा करते हुए PM Modi ने कहा कि यह योजना रूप से किसानों के लिए काम करेगी। इतना ही नहीं इस योजना के तहत किसी भी बिचौलियों या आयोग की जरूरत नहीं थी जिसका कारण यह है कि आवंटित की गई राशि सीधे किसानों के पास जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि  उन्होंने जो इस योजना के लिए उद्देश्य रखा था वो पूरा हो गया था।

Pm Modi ने कहा – “Pm Kisan Samman Nidhi Yojana के अंदर डाली गई राशि यानी की 17,000 करोड़ रुपये एक क्लिक के साथ सीधे 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में जमा किए गए हैं। इस काम के लिए किसी बिचौलिया या आयोग नहीं था, जितनी भी राशि थी वो सीधे किसानों के पास ही गई है। मैं संतुष्ट हूं क्योंकि योजना का उद्देश्य पूरा हो रहा है।”

इस योजना की शुरुआत PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इसमें नए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के बारे में चर्चा शामिल थी। इस विशेष बैठक में भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

यह फण्ड किसानों की मदद के लिए बनाया गया है। इसमें फसल प्रबंधन के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों जैसे कोल्ड स्टोरेज, संग्रह केंद्रों और प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा, ये फंड किसानों को उनकी उपज के लिए अधिक मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे क्योंकि वे उच्च कीमतों पर स्टोर और बेच पाएंगे, अपव्यय को कम कर सकते हैं और प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन में वृद्धि करेंगे।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana सभी कृषि भूमि किसानों (कुछ विशेष मानदंडों के अधीन) को नकद लाभ के माध्यम से आय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी ताकि वे अपनी कृषि आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और अपने परिवारों का समर्थन कर सकें।

बयान में कहा गया है कि इस हस्तांतरण के साथ, दिसंबर 2018 को लॉन्च होने के बाद से इस योजना ने 10 करोड़ से अधिक किसानों के हाथों में 90,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *