HP-Board

HP Board ने घोषित किए 10वीं कक्षा के परिणाम; मंडी और कुल्लू की लड़कियों ने मारी बाजी

HP Board Result for 10th Class: HP Board ने 10 वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम और टॉपर सूची 9 जून 2020 को 16:20 पर घोषित की। जिन छात्रों ने इस बार परीक्षाओं में बैठकर परीक्षा दी उनका परिणाम कल शाम को आ चुका  है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़को से आगे बाजी मारी। इस बार एक बार फिर से लड़कियों ने साबित  कर दिया कि वो किसी भी हाल में लड़को से कम नहीं हैं। जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी वो अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। एचपी बोर्ड कक्षा 10 के अपने परिणाम देखने के लिए छात्र के पास रोल नंबर का होना जरुरी है। ऑनलाइन स्कोरकार्ड और मार्क शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

HP Board Result for 10th Class: परिणाम की जांच निम्नलिखित तरीकों से करें:

  1. परिणाम जानने के लिए सबसे पहले  hpbose.org साइट पर जाएं। 
  2. अब स्टूडेंट फील्ड पर क्लिक करें
  3. इसके बाद आपको Results सेक्शन दिखाई देगा और उस पर क्लिक करें।
  4. एचपी बोर्ड 10 वीं (मैट्रिक) परिणाम 2020 के लिए लिंक दर्ज करें।
  5. अपना रोल नंबर उसमें दर्ज करें।
  6. अब सेंत बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपको Hp बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा के लिए परिणाम दिखाई देगा।
  8. आप चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें सकते हैं या फिर एक पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसा की आप जानते हैं कि इस साल भी लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। उनमे से कुछ लड़कियां तो टॉप में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। ये सभी लड़कियां हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलें से हैं। 

डॉक्टर बनना चाहती है ऑटो चालक की बेटी निशा

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में पढ़ने वाली निशा ने इस बार के परीक्षा में सबसे टॉप पर बाजी मारी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में निशा ने 700 में से 689 नंबर लिए। इस हिसाब ने पूरे प्रदेश में पांचवा स्तन प्राप्त किया। आपको बता दें निशा के पिता संदीप कुमार महज के ऑटो रिक्शा चलाते हैं और उसकी माता घर का काम ही करती है। निशा ने बताया कि वो हर दिन पांच से सात घंटे लगातार पढ़ाई ही करती थी। उसके टीचर ने उसे पढ़ने में काफी सपोर्ट किया है। निशा बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसलिए वो अब साइंस स्ट्रीम लेकर डॉक्टर की पढ़ाई करेंगी।

HP-Board-10th-Class

होटल शेफ की बेटी बनना चाहती हैं एक शिक्षक

कुल्लू जिले में जिले में पढिने वाली लैला ने अपनी परीक्षा में 700 में से 687 अंक प्राप्त किए। पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली लैला बड़ी होकर एक शिक्षक बनना चाहती है। लैला कहती है कि इंजीनियर, डॉक्टर व प्रशासनिक सेवाओं में जो लोग जाते हैं उसके पीछे एक शिक्षक का ही हाथ होता है। लैला ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता को दिया कहा कि वो उनके अच्छे मार्गदर्शन के लिए शुक्रगुजार है। लैला हर दिन पांच से ज्यादा घंटे पढ़ाई करती थी। लैला के पिता मुहम्मद अली एक होटल में खाना बनाने का काम करती है जबकि उसकी माता जी एक कुशल गृहणी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *