Badrinath Ki Dulhania

Alia Bhatt और Varun Dhawan की जोड़ी बड़े पर्दे पर फिर कर सकती है हिट, Badrinath Ki Dulhania का बन सकता है सीक्वेल

Alia Bhatt और Varun Dhawan ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत एक साथ 2012 में की थी। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के बाद वो एक बार फिर से फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुलहानिया में साथ दिखें। इस फिल्म के बाद यह जोड़ी ऑनस्क्रीन की सबसे खूबसूरत जोड़ी बन गई। उनकी इस फिल्म को लोगों की काफी सराहना मिली और साथ ही इस जोड़ी को भी लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिला। जिसके बाद निर्माता ने दोनों के साथ एक और फिल्म Badrinath Ki Dulhania के साथ लोगों का दिल जीता।

Badrinath Ki Dulhania को रिलीज हुए चार साल हो चुके हैं। फिल्म का जश्न मनाने के लिए, आलिया और वरुण में एक मजेदार इंस्टाग्राम कॉल की जहां उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी फिल्म के लिए एक ग्रुप बनाकर चैट की। 

आलिया और वरुण ने उनके निदेशक शशांक खेतान के साथ एक वीडियो कॉल करते हुए स्क्रीनशॉट लिया। जिसे दोनों कलाकारों ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया भी साझा किया है । 

तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने इसे कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि  4 साल बाद हम यहाँ हैं, गुप्त रूप से भाग 3 की चर्चा कर रहे हैं।”

Alia Bhatt के इस स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और वो इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वो इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ फिर से देख पाएंगें। आलिया के कैप्शन से तो यही लगता है कि निर्माता एक बार फिर से इसके तीसरे भाग को लेकर आने वाले हैं। अगर ऐसा है तो फैंस को बहुत ही जल्दी इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

Alia Bhatt

काम के मोर्चे पर अभिनेत्री Alia Bhatt इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई कथिवाडी की शूटिंग में बीजी थी। Alia Bhatt वर्तमान में रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के साथ शूट कर रही थी। लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर और लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वो भी होम क्वारंटाइन हैं। 
दूसरी तरफ, Varun Dhawan इस समय अरुणाचल प्रदेश में हैं, जहाँ वो अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *