Ayodhya Deepotsav 2020: अयोध्या में आज होगा भव्य दीवाली समारोह; पांच लाख पच्चास हजार मिट्टी के दीपक जलाकर बनाएंगें रिकॉर्ड
अयोध्या में भूमिपूजन के बाद, कोरोनोवायरस दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए इस वर्ष के दीपोत्सव समारोह की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। यहाँ के लोग भी इस उत्सव पर काफी उत्साहित हैं। गुरुवार को इस स्थल को ‘दीपोत्सव’ के लिए दीया, पेंटिंग और रंगोली से सजाया गया है। इस साल राम की पीड़ी के घाटों पर 5.51 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाने का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।
Ayodhya Deepotsav 2020: अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह चौथा दीपोत्सव होगा। पूरा अयोध्या किसी सजा धजा दिखाई दे रहा है। सुबह से ही तमाम झांकियां निकाली जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक स्थानीय कलाकार हसन अली ने बताया कि , “वो यहाँ दीपोत्सव मनाने के लिए आए हैं। उन्हें यहां काम करना पसंद है और वो हर साल यहाँ आते हैं. इस बार भी उन्होंने कई झांकियां (झांकी) डिजाइन की हैं।”

एक स्थानीय चित्रकार ने कहा, “मैंने सभी झांकी को चमकीले रंगों से रंग दिया है। हमें अपने काम के लिए भुगतान किया जा रहा है। हम इस कार्यक्रम के लिए काम करने में खुशी महसूस कर रहे हैं।” 11 झांकी की तैयारी के लिए समर्पित 100 से अधिक कार्यकर्ता। शोभा यात्रा में रंगारंग झांकी और विभिन्न पारंपरिक नृत्य किए जाते हैं।
राम जन्मभूमि स्थल पर दीपोत्सव के बाद यात्रा निकाली जाएगी। ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर मौजूद रहेंगें। इस दिवाली पर आत्मनिर्भर भारत को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस बार ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ही स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए दिए और बाकी चीजों को खरीदा ताकि भारत में आत्मनिर्भर का सन्देश दिया जा सके।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए निर्देशानुसार जारी किए हैं। अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2020, वर्चुअल दीपोत्सव की व्यवस्थाएँ भी की गई हैं।

Ayodhya Deepotsav 2020 कार्यक्रम की सूची
- भगवान श्री राम की जीवनी पर आधारित 11 झांकी सुबह 11 बजे साकेत महाविद्यालय द्वारा निकाली जाएगीं और राम कथा पार्क पहुंचेगी।
- सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों आज दोपहर 3 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वो राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की पूजा के लिए रवाना होंगे। वे रामलला के सामने पहला दीया जलाएंगे।
- इसके बाद वे दोपहर 3:50 बजे राम जन्मभूमि परिसर से राम कथा पार्क के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ वहां से जनता को संबोधित करेंगे।
- शाम 6-7 बजे: सीएम योगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सरयू आरती घाट पर पहुंचेंगी। मां सरयू के लिए आरती की जाएगी। आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ राम की पैड़ी घाटों पर होगा। इसमें लेजर शो, 5,51,000 दीपकों की रोशनी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
- रामकथा पार्क में रात 7:20 बजे रामलीला का अवलोकन किया जाएगा।
- फिर वे रात 8:20 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, रात भर वहीं रहेंगे और 14 नवंबर की सुबह गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।