hathras

हाथरस में यौन उत्पीड़न की शिकार महिला के पिता की गोली मारकर हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल घटना में एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें लड़की इंसाफ की भीख मांगती नजर आ रही है क्योंकि उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता को उसके उत्पीड़नकर्ता ने गोली मार दी थी।

लड़की को वीडियो में कहते सुना जा सकता कि साल 2018 में गौरव शर्मा नाम का लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता था और इसी कारण से उसके पिता ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़की का आरोप है कि सोमवार शाम गौरव शर्मा और छह अन्य लोगों ने उसके पिता को गोली मार दी। उन्होंने उसे छाती और पीठ में गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की बेटियां सोमवार को एक मंदिर गई थीं जहां गौरव शर्मा की पत्नी और मौसी भी आई थीं। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं और उन्होंने मंदिर में इस मामले पर बहस शुरू कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़के ने अन्य छह लोगों के साथ मिलकर लड़की के पिता को गोली मार दी और हॉस्पिटल ले जाते हुए समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

जैसे ही लड़की अस्पताल पहुंची, तो उसे पता चला कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ में लड़की मुश्किल से बोल पा रही थी और उसने हाथ जोड़कर पुलिस से मुख्य आरोपी को कड़ी सजा देने और सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

लड़की वीडियो में कहती सुनाई दे रही है कि “मुझे न्याय चाहिए। कृपया मुझे न्याय दें। पहले उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और फिर जब मेरे पिता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया, तो उसने उसे गुस्से में मार दिया।” उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि हमने इस मामले में एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। ललित शर्मा नाम का यह लड़का इस केस में शामिल था। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *