Divya-Chouksey

अभिनेत्री का महज 28 साल की उम्र में कैंसर के कारण हुआ निधन, मरने से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द

अभिनेत्री Divya Chouksey का रविवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। अभिनेत्री के चचेरे भाई अमीश वर्मा ने एक फेसबुक पोस्ट साझा कर उनके फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरी चचेरी बहन Divya Chouksey का बहुत कम उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है। उन्होंने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया और एक-दो फिल्मों और सीरियलों में काम किया। वह एक गायिका के रूप में भी प्रसिद्ध हुईं। आज वो हमें छोड़ कर चली गई हैं। भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

Divya Chouksey  पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थी और काफी दर्द में थी। इस बात का खुलासा उनके इंस्टाग्राम पर साझा की हुई पोस्ट से साफ़ जाहिर हो रहा था। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी स्टोरीज पोस्ट की जिसमें उन्होंने बिना दुख की एक और जिंदगी’ की कामना की है। उसने अपने प्रशंसकों को यह भी बताया कि वे उसके लिए यह जिंदगी बहुत मायने रखती हैं लेकिन अपनी जिंदगी जारी रखने के लिए बहुत दर्द हो रहा है।

https://www.instagram.com/stories/divvyachouksey/2351755600628865612/?hl=en

उन्होंने अपनी दिल की बात इंस्टाग्राम पोस्ट से साझा की। वो अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि “जो मैं कहना चाहतीं हूँ उसके लिए  मेरे पास शब्द नहीं हैं, चाहें मैं जितना भी वो बहुत कम है। काफी समय से मुझे एक के बाद एक संदेश प्राप्त होते रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं सभी को अपनी बात बता दूँ। बहुत जल्द मेरी मृत्यु होने वाले। ऐसा होता है लेकिन मैं मजबूत हूं। मैं एक और बिना दुख का जीवन चाहती हूँ। भगवान के लिए प्लीज कोई सवाल मत कीजिएगा। केवल भगवान जानता है कि आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।”

Divya Chouksey ने साल 2011 में मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में भाग लिया था। बाद में, उन्हें म्यूजिक वीडियो, टीवी शो और कुछ फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने MTV’s Making the Cut 2 और True Life में भी काम किया। 2016 में, उन्होंने Student of the year फेम साहिल आनंद के साथ वो अपना दिल तो आवारा नामक फिल्म में भी नजर आई थी। Divya Chouksey अपनी एकल शीर्षक वाली Patiale di queen के साथ एक गायिका भी बनीं और उनका यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था।

वह खुद को कैंसर सर्वाइवर कहने में गर्व महसूस करती थी, लेकिन वह कभी भी जानलेवा बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाई। उसकी आत्मा को शांति मिले!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *