Ram-Setu

फिल्म Ram Setu में Akshay Kumar के साथ नजर आएगी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नुशरत भरुचा; दिवाली 2022 को होगी रिलीज

Akshay Kumar बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनके फैंस  उनकी फिल्म के  लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। अक्षय कुमार के पास एक अच्छी खासी फिल्म की लिस्ट है जिस पर वो बड़े पैमाने पर COVID-19 लॉकडाउन के बाद से ही काम कर रहे थे। बेल बॉटम और अतरंगी रे की शूटिंग के बाद अब अक्षय कुमार फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने फिल्म के सेट से अपने लेटेस्ट अवतार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अक्षय इसके अलावा रक्षा बंधन और पृथ्वीराज जैसी अन्य परियोजनाओं में पर भी काम कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म राम सेतु की भी घोषणा कर दी है। अभिनेता ने अपनी फिल्म राम सेतु के लिए रिलीज डेट भी फाइनल कर ली है। वो इस फिल्म को दिवाली 2022 पर रिलीज करना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के मिड में शुरू होगी। हालांकि हम सभी रिलीज़ की तारीख से अवगत थे, ऐसा लग रहा है कि अब Akshay Kumar ने फिल्म में अपनी सहकलाकार अभिनेत्रियों को भी फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुशरत भरुचा नजर आएंगी। हालांकि उनकी भूमिकाओं और फिल्म के रोल को लेकर जानकारी और खुलासे किए जाने बाकी है। ऐसा लग रहा है कि अक्षय 2022 में बहुत सी धमाकेदार फिल्मों के साथ अपने फैंस को खुश करने की योजना पर फुल टू काम कर रहे हैं।

Akshay Kumar की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म “Prithviraj” भी इस साल दिलवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। हालांकि यह फिल्म पिछले साल दीवाली के मौके ओर रिलीज होनी थी। लेकिन COVID-19 की गाइडलाइंस के कारण निर्माताओं ने इसे अगले साल रिलीज करने का फैसला किया क्योंकि वो चाहते थे यह यह फिल्म दर्शकों को वही दिवाली मनोरंजन दे,  जो वो चाहते थे। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर हैं।

अन्य फिल्मों में, Akshay Kumar फिलहाल निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म सुरवंशी में वो कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगें, जिसका लोग काफी लंबे समय से इन्तजार कर रहे हैं 

Akshay Kumar के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ उनकी आने वाली फिल्म BellBottom का फर्स्ट लुक  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *