Delhi-NCR

रोहतक के बाद Delhi-NCR में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके; तीव्रता 4.6

बीती शाम को हरियाणा के रोहतक में 1 घण्टे के अंदर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। न केवल रोहतक बल्कि दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों नोएडा और गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल खबर यह है कि किसी व्यक्ति और संपत्ति को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है।

National Center for Seismology ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि शुक्रवार शान जो भूकंप आया है उसकी तीव्रता मध्यम थी। हरियाणा के रोहतक में भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। NCS के अनुसार, भूकंप 9.08 बजे 5 किमी की गहराई पर आया।

Earthquake-intensity-4.6

NCS के मुताबिक़ दूसरा भूकंप एक घंटे के भीतर आया और जिसकी तीव्रता 2.9 थी। यह करीब 9 बजे से लेकर 10 बजे के बीच हुआ। रोहतक दिल्ली से लगभग 60 किमी दूर स्थित है। देखा जाए तो पांच से कम परिमाण के भूकंपों के बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना नहीं है, जब तक कि कमजोर या समझौता संरचनाओं के मामले में नहीं। दिल्ली की बात करें तो यह भारत के भूकंपीय मानचित्र में जोन IV पर स्थित है। ज़ोन IV और V  में खतरे और नुकसान की संभावना अधिक होती है।

Delhi-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके दिल्ली ने महसूस किए हैं। मई के महीने में यह तीसरी बार हुआ है। अगर पिछले दो महीनों की बात करें तो Delhi-NCR में पांचवीं बार झटके महसूस किए गए हैं।

भूंकप के झटकों के बाद से ही ट्विटर पर # Earthquake Trend चालु हो गया। लोग #अर्थक्वेक के बारे में पोस्ट करने लगे। कुछ ने अपनी पोस्ट को फनी अंदाज में लिखा तो कुछ ने इस पर चिंता भी व्यक्त की। कुछ लोगों ने तो यह तक कह डाला कि यह भारत के लिए लौकिक अंत है। पहले कोरोनावायरस उसके बाद टड्डे का आतंक चक्रवात और अब भूकंप। ट्विटर पर वायरल हो रहे कुछ ट्वीट:

https://twitter.com/HowHumans_/status/1266394695518715904?s=20
https://twitter.com/Indian_Thug_/status/1266396021992685570?s=20

ज़ी न्यूज़ के एंकर ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि  ‘दिल्ली में #Earthquake जब मैं @ZeeNews के स्टूडियों में रात नौ बजे #DNA शो की मेजबानी कर रहा हूं। पूरा स्टूडियो और न्यूज़रूम हिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *