Lockdown

महाराष्ट्र में लगा फिर से लॉकडाउन, इस जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों को किया बंद

एक समय था जब देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनोवायरस का कहर बढ़ रहा था। अभी कुछ महीनों से स्तिथि में धीरे-धीरे सुधार होने लगा था। लेकिन महाराष्ट्र के अकोला में ऐसा लगता है कि स्थिति को पूरी तरह से समान्य होने में समय लग रहा है। यहाँ स्तिथि पूरी विपरीत बनी हुई है क्योंकि वहां पर कोरोना के संक्रमण केस में  अचानक से वृद्धि हो गई है। इन बढ़ती हुई संख्या ने महराष्ट्र के प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सीओवीआईडी -19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 28 फरवरी तक जिले में सख्त नियम लागू किए गए हैं।

प्रशासन ने बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रसासन ने सभी सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंधित लगा दिया है। एक बार फिर से शादियों जैसे कार्यक्रम में केवल 50 लोगों को ही शामिल करने की अनुमति होगी। इसके अलावा, स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।  किसी भी सार्वजनिक जगह पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है।

बता दें, अकोला में पिछले आठ दिनों में कोरोना के 500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले एक दिन में 30-35 मामले आते थे। लेकिन कोरोनावायरस के लगातार मामलों को देखते हुए, अब जिला मजिस्ट्रेट ने नए नियम जारी कर दिए हैं  और इसके लिए एक समिति बनाने का भी आदेश दिया है।

28 फरवरी तक लागू होंगें ये नियम

  1. नए नियमों के अनुसार मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा और भी कुछ जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
  2. किसी भी शादी या सामाजिक समारोह में 50 से अधिक लोगों को शामिल होने पर मनाही होगी और साथ ही रात 10 बजे तक शादी जैसे कार्यक्रमों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
  3. सभी होटल, रेस्तरां में मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य होगा।
  4. जिले में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
  5. दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क और सामाजिक दुरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
  6. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है।
  7. धार्मिक कार्यक्रमों और उत्सव जैसे कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग भाग नहीं ले पाएंगे।
  8. रैलियों जैसे कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
again-lockdown

स्वास्थ्य विभाग ने अकोला जिले के आंकड़ों को प्रस्तुत किया है, जिसके अनुसार जिले में अब तक 12,481 से ज्यादा लोग वायरस के शिकार हो चुके हैं। वहीँ दूसरी ओर मरने वाले लोगों का आंकड़ा 344 पार कर चूका है। कुल 11,190 लोग ठीक हुए हैं, जिनमें 947 सक्रिय मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *