Ajay Devgan

Ajay Devgan के नए प्रोजेक्ट से बियर्ड लुक आया सामने; इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा का फैंस को दी जानकारी

Ajay Devgan बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और वो हमेशा ही कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। Ajay Devgan को पिछली बार तन्हाजी में देखा गया था। यह एक ड्रामा फिल्म थी, इस फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया और उनकी एक्टिंग की सराहना की।

लेकिन अब अजय अपने फैंस को चौकाने वाले हैं।  वो बहुत सी नई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। Ajay Devgan अपने प्रशंसकों के लिए कुछ रोमांचक लेकर आ रहे हैं। हाल ही में, उनका दाढ़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और वो वहां खूब वायरल हो रहा है। जाहिर है, यह फिल्म या प्रोजेक्ट डिज्नी + हॉटस्टार के साथ आने वाली है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह प्रोजेक्ट किस बारे में होगा।

एक नजर उनकी तस्वीर और वीडियो पर डाल सकते हैं।

अभिनेता Ajay Devgan ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद का एक वीडियो साझा किया है। उन्होने वहां अपने नए लुक को अपने फैंस के साथ साझा किया हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा “आपसे कितनी बार बोला है, मेरा नाम सुदर्शन है।” अजय किसको बोल रहे हो? मेरा नाम सुदर्शन है, सु-दर-शन। सुदर्शन!” और लिखा है, “दुआ में याद रखना, नाम है सुदर्शन। 

इसमें उन्होंने EntertainmentKaAllRounder और disneyplushotstarvip को टैग किया है। इससे ये बात समझ में आ गई कि नया प्रोजेक्ट हॉटस्टार से जुड़ा हुआ है।

काम के मोर्चे पर बात करें, तो Ajay Devgan बहुत ही जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म Gangubai Kathiawadi में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगें। इसके साथ ही वो मैदान और बिग्ग बुल्ल में नजर आएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *