Akhilesh-Yadav

Akhilesh yadav को किसान समर्थन में सड़क यात्रा निकालने के लिए किया गिरफ्तार; उनके घर के बाहर पुलिस से हुई झड़प

किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को कन्नौज जाने से रोक दिया गया है। लखनऊ स्थित आवास के बाहर बैरिकेड और दंगा-रोधी दल रखा गया है। उनकी मांग को बढ़ते देख पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और वहां कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अपना बल दिखाया है।

Akhilesh Yadav को बैरिकेटिंग तोड़ कर आज बहार निकल गए और राजवन चौराहे पर आकर धरने पर बैठ गए। उन्होने मांग राखी कि या तो उन्हें कन्नौज जाने दिया जाए या गिरफतार किया जाए। जिस पर पुलिस ने उनकी बात न मानते हुए उन्हें गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने किसानों के आंदोलन को लेकर यात्राएं निकाली और बैरिकेट्स भी तोड़ डाले।

akhilesh-yadav-arrested

पुलिस ने यहां सख्ती दिखाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बल दिखाया। जब मामला बढ़ गया तो मजबूरन उन्हें सख्त रवैय्या दिखाना पड़ा। पुलिस ने यहाँ तक की लाठीचार्ज भी किया है।

आपको बता दें, कि Akhilesh Yadav की Samajwadi Party ने नए कृषि सुधारों का विरोध करने और किसानों के समर्थन के लिए राज्यव्यापी किसान यात्रा राखी थी जिसमें किसान बड़ी संख्या में पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, आदि के साथ पहुंचे थे।

यह मामला सारा आज हुआ जिस दिन Prime Minister Narendra Modi ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए निर्माण कार्य का शुभारंभ करना था। आज इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में शारीरिक रूप से मौजूद होने वाले हैं, जबकि पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहेंगें।

Samajwadi Party के आधिकारिक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें पार्टी के लोग और पुलिस के बीच काफी झड़प होते हुए देख सकते हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि “समाजवादियों को गिरफ़्तार कर उन्हें किसानों का साथ देने से नहीं रोक पाएगी दंभी सरकार ! Samajwadi Party के सभी कार्यकर्ता, नेता अपने अपने गृह जनपदों में किसान यात्रा को जारी रखें।”

पिछले हफ्ते, Akhilesh Yadav ने 7 दिसंबर से राज्यव्यापी किसान यात्रा के लिए एक सड़क रैली निकालने की घोषणा की थी। राजेंद्र चौधरी का कहना है कि “हम आज से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं – हमारी यह सड़क यात्रा भाजपा द्वारा किसान विरोधी नीति के खिलाफ और किसानों के पक्ष में हैं और इसे हर जिले में निकाला जाएगा।”

आपको बता दें, अखिलेश वर्तमान में आजमगढ़ के सांसद हैं, लेकिन कन्नौज के तीन बार पूर्व सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव भी कन्नौज की पूर्व सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *