FAU-G

PUBG लवर्स को अक्षय कुमार का तोहफा; भारत में लॉन्च किया नया गेम FAU-G

दुनियभर में सबसे लोकप्रिय गेमिंग ऐप के रूप में देखे जाने वाला PUBG मोबाइल पर भारत ने हाल ही में प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत सरकार ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए चीन की बहुत सी ऐप्स को भारत में बंद करने का फैसला लिया है। कुछ समय पहले चीन की 59 ऐप्स (TikTok Banned) को बैन किया था।

उसके बाद भारत में 118 नयी चीनी ऐप्स को (PUBG Banned) बैन किया गया जिसमें PUB-G भी शामिल था।

सरकार द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के फैसले में यह निणर्य लेना जरुरी था की सभी चीन की ऐप्स को भारत की ऐप्स से बदला जाए। इसी को देखते हुए अब पुबज की जगह भारत की बनी गेम FAU-G की घोषणा की गई है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इस गेम के आने की जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात होने लगी। लोग अक्षय कुमार को और दोनों गेम्स को लेकर लगातार मीम्स बना रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर गेम का पहला पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि “Narendera Modi के AtmaNirbhar आंदोलन का समर्थन करते हुए एक्शन गेम, फियरलेस और यूनाइटेड-गार्ड्स FAU-G पेश कर रहे हैं। मनोरंजन के अलावा, खिलाड़ी हमारे सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे। इससे होने वाली कमाई का 20% दान किया जाएगा किया जाएगा। भारत के वीर #FAUG पर भरोसा करें।”

Akshay Kumar ने जैसे ही ट्वीट किया लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ ने कहा कि आखिर जब नया गेम आना ही था तो उसकी घोषणा करने में दो दिन का वक्य भी कैसे लगा। कुछ ने अक्षय कुमार की फिल्म पुराने की फिल्म के डायलॉग के साथ मीम्स बनाकर साझा किए। एक बार खुद नजर डालिए।

https://twitter.com/Sarcasmiclol/status/1301841659697610753?s=20

https://twitter.com/Kaafi_weird/status/1301905898244206592?s=20

भारतीय गेम डेवलपर अब PUBG मोबाइल पर प्रतिबंध लगने के बाद उसका देसी विकल्प लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत में PUBG मोबाइल को Google Play store और Apple App स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन  जिनके पास अपने फोन में ये गेम डाउनलोड पहले से ही है, वे अभी भी गेम को आसानी से खेल पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *