Amit-Bhadana

Amit Bhadana ने बनाया नया रिकॉर्ड, 20 Million Subscribers पाने वाले बने पहले भारतीय YouTuber

यूट्यूब पर न जाने कितने ही  वीडियो ही साझा किए जाते हैं। लेकिन बहुत ही कम YouTubers ऐसे हैं जो लोगों के दिलों में बस जाते हैं। उन्हीं में से एक हैं अमित भड़ाना। Amit Bhadana को कुछ लोग देसी YouTuber के नाम से भी जानते हैं।  हाल ही में उन्होंने अपने चैनल पर आधिकारिक रूप से 20 Million Subscribers के आंकड़ें को पार किया है। वह एक ऐसे YouTuber हैं, जो बिना किसी अभद्र शब्द बोले लोगों के दिलों को छू लेने वाली कॉमेडी कंटेंट लेकर आते हैं। उनका कंटेंट ऐसा है कि  उसकी वीडियो अपने परिवार के साथ आराम से बैठकर देख सकते हैं। वह शायद एकमात्र भारतीय YouTuber हैं जो अपने वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

Amit Bhadana ने केवल अपनी प्रतिभा के दम पर ही सफलता हासिल की। Social Media पर अपने वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें अचानक से प्रसिद्धि मिली। 1 मिलियन subscribers पाने में उन्हें मात्र 3 महीने का वक्त लगा। समय के साथ, उन्होंने अपनी निर्माता टीम का विस्तार किया, भारत के सर्वश्रेष्ठ YouTube निर्माता के लिए Dada saheb phalke award प्राप्त किया और एक राष्ट्रव्यापी सेलिब्रिटी बन गए।

Dada-saheb-phalke-award

कुछ समय पहले नेटिज़ेंस अनुमान लगा रहे थे कि 10 Million Subscribers को पार करने वाला पहला भारतीय YouTube कौन होगा। इस प्रतियोगिता में दो लोग एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे थे। जिसमें से एक Bhuwan Bam और दूसरा अमित का नाम था। उस समय दोनों के subscribers की संख्या एक सामान थी। हालांकि, इस प्रतियोगिता में बीबी की वाइन ने 10 M का आंकड़ा पार किया और अमित महज 4 से 5 सेकंड के समय अंतराल के साथ भुवन से हारे। इस तरह से Bhuwan Bam 10 Million Subscribers पार करने वाले पहले यूटूबेर बने।

इस साल पूरी कहानी ही पलट गई। Amit Bhadana अब तक 20 मिलियन पार करने वाले पहले व्यक्तिगत भारतीय YouTuber बन चुके हैं, जबकि BB Ki Vines के पास अब तक केवल 17.6 M subscribers ही हैं। इससे यह साफ़ पता चलता है कि लोग अमित को कितना पसंद करते हैं। वो अपने रचनात्मकता सामग्री के लिए ही जाने जाते हैं।

25 मई 2020 को Amit Bhadana 20 मिलियन ग्राहकों की संख्या को पार किया। Amit Bhadana ने हाल ही में अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और साथ ही उन्होंने कहा किआपके विश्वास और प्यार की वजह से ही यह संभव हो पाया है। अपने फैंस के विश्वास से ही हमें Live Stream के दौरान कुछ समायोजन करने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।

Amit Bhadana पिछले 1 साल और 8 महीने से अलग-अलग YouTuber श्रेणी में नम्बर एक पर बने हुए हैं। 10 M का आंकड़ा पार करने के बाद से ही उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने हाल ही में ट्वीटर पर भी एक पोस्ट साझा कर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि “20 मिलियन subscribers के लिए Youtube परिवार का धन्यवाद और अभी मेरे पास शब्द नहीं है।”

वैश्विक महामारी के बीच भी, उन्होंने परियोजनाओं पर काम करना बंद नहीं किया है। वो इस Coronavirus के समय में भी अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। वो इन दिनों अपने वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उनका नया वीडियो ‘Berozgaar Bachelors’ आया है। जिसे कल अपलोड किया गया था। यह वीडियो अब तक 8.3 लाख बार देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *