Armaan-Malik

Armaan Malik मन रहे अपना 25वां जन्मदिन, जाने उनके 5 सबसे सुपरहिट गाने

गायक Armaan Malik रोमांटिक और दिलकश गाने के लिए जाने जाते हैं। बहुत कम उम्र में, उन्होंने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से गायक के रूप में अपनी एक मजबूत जगह बना ली है।

गायक केवल 25 वर्ष का है और आज वह अपना 25 वां जन्मदिन मना रहा है। उनकी गानों की लिस्ट के तहत बहुत सारी उपलब्धियां भी शामिल हैं। गायक को अपने गीतों में अपने भाई अमाल मलिक के साथ टीम बनाने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने वजाह तुम हो, बोल दो ना ज़ारा और भी बहुत से अच्छे और बेहतरीन गाने बॉलीवुड जगत को दिए हैं।

Armaan Malik बहुत ही कम उम्र में उस प्रसिद्धि को हासिल कर चुके हैं जो आज के बड़े बड़े सिंगर भी नहीं कर पाएं हैं। शायद आपको याद हो कुछ महीनों पहले अरमान का पहला अंग्रेजी सोलो सांग रिलीज़ हुआ था। जिसे भारत के लोगों ने ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर पसंद किया गया था। वो एक बहुत ही प्रतिभाशाली संगीतकार के रूप में उभरे हैं। आइये आज उनके जन्मदिन के मोके पर उनके 5 लेटेस्ट ट्रैक के बारे में बताते हैं, जिस से वो आज इन ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। 

Armaan Malik का शीर्ष 5 गीत (OTop 5 song of Armaan Malik)

Control

मालिक ने lockdown के दौरान मार्च में अपना एक गाना ‘Control’ रिलीज किया था। यह गाना बहुत ही पॉपुलर हुआ था और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था। यह एक इंग्लिसग गाना था और इसे अरमान मालिक ने अकेले ही गाया था। इस गाने को 26 million views मिले थे। यह उनकी गाने की सूचि में अब तक का सबसे बेहतरीन गाने की लिस्ट में शामिल हो चुका है। 

ज़रा ठहरो

Armaan Malik को रोमांटिक गानों के लिए पसंद किया जाता है। उनका मानना है कि रोमांस हवा में है और ‘ज़रा ठहरो’ केवल आपके मूड को और भी अच्छा कर देता है। अरमान और तुलसी कुमार  की आवाज के अलावा, उसमें अरमान के भाई अमाल मल्लिक का भी ट्रैक तैयार करने में हाथ था।

बोल दो ना ज़ारा

अज़हर के इस ट्रैक में इमरान हाशमी और नरगिस फाखरी हैं। दिल तोड़ने वाला यह ट्रैक आपके दिल को झकझोर कर रख देने वाला है। इसे भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है और रश्मि विराग द्वारा लिखा गया है।

मैं रहूं या ना रहूं

Armaan Malik की आवाज़ में यह मधुर रोमांटिक राग उनके भाई अमाल मल्लिक द्वारा रचित और रश्मि विराग द्वारा लिखा गया था। वीडियो में इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में  नजर आए थे। उस समय इस सांग के लागब हग 85 मिलियन व्यूज थे। 

सब तेरा

गीत सब तेरा, Armaan Malik की संगीत रचना और संजीव चतुर्वेदी द्वारा गाए गए गीतों में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ का सबसे नवीनतम और सुंदर गीत है। जब भी ये दोनों भाई एक साथ आते हैं, वे कुछ सही मायने में जादुई गीत बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *