Big Boss फेम Hindustani Bhau द्वारा डाली गई पोस्ट का हुआ खुलासा, Ekta Kapoor के खिलाफ की है शिकायत
Big Boss 13’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले हिंHindustani Bhau हाल ही सुर्ख़ियों में बन गए हैं। शायद आपने कुछ समय पहले कैरी मिनाती का एक विवादित वीडियो लीक हुआ था। उसके बाद यह वीडियो हटा दिया गया था। बहुत से लोगों ने उसका समर्थन किया था। लेकिन अब उनके समर्थन में बिग बोग स्टार Hindustani Bhau उतर आए हैं। उन्होंने कैरी मिनाती का समर्थन करने के लिए अपना टिकटॉक अकाउंट भी डिलीट कर दिया। हालांकि उनके टिकटोक अकाउंट पर करीब 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। ऐसे में काफी समय बाद आया उनका नया वीडियो सभी को चौंका रहा है। अपने इस पोस्ट के कारण वो अब वो सुर्खियों में बने हुए हैं।
इस बार उन्होंने कोई Tiktok Video या यूट्यूब का सहारा न लेते हुए सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि वो बहुत जल्द बॉलीवुड के बड़े स्टार को एक्सपोज करेंगें। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड के अंदर की बहुत सी बाते पता हैं और जल्द ही वो उन्हें सबके सामने भी लाएंगें। इतना ही नहीं, वो बहुत से बॉलीवुड के बड़े स्टार के खिलाफ एफआईआर कराने की भी सोच रहे हैं।
31 मई को Hindustani Bhau ने अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट लिखी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा – ‘कल बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। हमारे बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा, उसको बेनकाब करने वाला हूं। कल (1 जून) को उसके खिलाफ FIR करने वाला हूं। उसका नाम कल मॉर्निंग में सबको बता दूंगा। अब पहले अपने देश के गद्दारों को साफ करना है। जय हिंद!’
इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट Instagram पर लिखा कि कुछ ही देर में हमारे बॉलीवुड की जानीमानी हस्ती को उसकी औकात दिखाने पुलिस स्टेशन जा रहा हूँ।
बता दें कि Hindustani Bhau ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाई है। यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती एकता कपूर हैं। लेकिन उन्होंने FIR Ekta Kapoor और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मिलिट्री और उसके जवानों अपमान करने के लिए करवाई है। शिकायत के मुताबिक हिन्दुस्तानी भाउ का कहना है कि उन्होंने एक वेब सीरीज में आर्मी के जवान की कहानी को गलत तरिके से पेश किया है। उन्होंने दिखाया है कि किस तरह एक आर्मी जवान के ड्यूटी पर जाने के बाद उसकी पत्नी किसी और के साथ अफेयर करती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कंटेंट को दिखाकर वो क्या साबित करना चाहती हैं। जवान की वर्दी के साथ अश्लीलता को दिखाकर वो वर्दी का अपमान कर रही हैं। उन्होने इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने देश के Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah के साथ साथ भारतीय आर्मी और आदित्य ठाकरे को भी टैग कर दिया है।
आपको बता दें Hindustani Bhau, Big Boss 13 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। Big Boss से बाहर आकर वो आकर भारत के बारे में बात करते हुए वीडियो बनाते थे। उनके बहुत से फैंस भी सोशल मीडिया पर बने हुए हैं।