Bollywood

Bollywood: पहली फिल्म हिट देने के बाद भी इंडस्ट्री में पांव नहीं जमा सकीं ये एक्ट्रेस, चौंका देगी लिस्ट

Bollywood: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए बहुत से कलाकार अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें से बहुत से ऐसे भी आर्टिस्ट हैं, जिन्हें बड़ी फिल्मों से एक्टिंग डेब्यू करने का मौका है। बड़े पर्दे पर उनकी ये फिल्में हिट भी रहीं। हालांकि, इसके बाद वे इस सफलता को बरकरार नहीं रख पाए। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अदाकाराएं शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ की, लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood) में पहली हिट फिल्म देने के बाद भी बड़े पर्दे से गायब ही रहीं।

सोनल चौहान

अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म जन्नत से की थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद भी उनका करियर उड़ान नहीं भर सका। पहली फिल्म के बाद उन्होंने बिग बी के साथ बुड्ढा होगा तेरा बाप में काम किया था, लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी। बाद में, वह धीरे-घीरे इंडस्ट्री से गायब होती चली गईं।

ग्रेसी सिंह

ग्रेसी सिंह का बॉलीवुड में डेब्यू काफी शानदार रहा था। फिल्म लगान ने उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद वह मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आईं। हालांकि दो बड़ी हिट फिल्मों के बाद भी उनका करियर ग्राफ नीचे चला गया और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से ओझल हो गईं।

प्राची देसाई

प्राची देसाई ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। यहां सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। अभिनेत्री की पहली फिल्म रॉक ऑन थी। फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इससे प्राची को कुछ खास मदद नहीं मिली। रॉक ऑन के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ईशा को उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था। इसके अलावा ईशा को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्म जन्नत 2 से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दीं। फिलहाल ईशा फिल्मों में कम ही दिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *