RJD

RJD के नेताओं और कई अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस से झड़प और सावर्जनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचने के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और कई अन्य मंत्रियों ने मंगलवार को बिहार सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई है और इसके चलते सभी कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल,तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के नेतृत्व में RJD कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिहार विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई थी, ताकि राज्य में बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा सके।

हालांकि, इस तरह का प्रदर्शन न हो और इसे रोका जा सके तो इसके चलते पटना में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को डाक बंगलो चौराहे के पास रोक दिया।

इसके बाद RJD के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आपस में झड़प हो गई। इस घटना में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बहुत से लोग घायल हो गए।

RJD-Leader

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जबकि RJD के कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई में पथराव करना शुरू कर दिया। जब मामला वाटर केनेन से काबू नहीं आया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारी RJD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य पर पुलिस पर हमला करने और विरोध की अनुमति के बावजूद विरोध प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है।

इसक साथ ही उन सभी पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। इस मामले में आरजेडी के श्याम रजक, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह अन्य जो एफआईआर में नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *