Hathras-Case

Hathras Case: पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग के लिए आरोपियों को लेकर अलीगढ से गांधीनगर पहुंची CBI

यूपी के हाथरस केस में एक और नई जानकारी सामने आई है। जेल अधीक्षक अलीगढ़ ने इस केस को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। इस बयान से चारो आरोपियों की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने रविवार को हाथरस मामले में चार आरोपियों को पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग के लिए एक बार फिर से हिरासत में ले लिया है।

22 नवम्बर यानी कल के दिन CBI आरोपी व्यक्तियों को गुजरात के गांधीनगर में ले गई। इस से पहले चारो आरोपी अलीगढ़ जेल में बंद थे। इस बात की जानकारी खुद जेल अधीक्षक ने मीडिया को दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले निर्देश दिया था कि CBI द्वारा हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और बाद में लड़की की मौत से संबंधित मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय जांच की निगरानी करेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला 19-वर्षीय लड़की का है, जिसने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। लड़की के घरवालों का आरोप था कि १४  सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर उनकी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। जिसके बाद इलाज के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद लड़की ने वहीं दम तोड दिया। 

CBI

इसके बाद, शव को उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने अंतिम संस्कार कर दिया था। कथित तौर पर सहमति के बिना या पीड़ित के परिवार की उपस्थिति के बिना यह सब हुआ। जिसपर लड़की के परिवार वालों ने कई सवाल उठाए थे। यह मामला तब जोर पकड़ गया जब फैमिली वालों ने अपना नार्कों टेस्ट करवाने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *