Lockdown

रायपुर, भोपाल और मुंबई समेत इन शहर में आज से लगेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

भारत एक ऐसा देश हैं जहाँ हर दिन कोई न कोई त्यौहार होता रहता है। जल्द ही नवरात्रि, उगादि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में त्योहारों पर भीड़ का जमा होना समान्य बात है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह काफी खतरनाक हो सकता है। पिछले सप्ताहांत में कई शहरी क्षेत्रों में पहले से ही लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अप्रैल के मध्य में महामारी की चल रही दूसरी लहर के चरम पर पहुँचने के आसार हैं। 

कुछ शहरों में तो स्थानीय प्रतिबंध, मिनी लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू मार्च से शुरू लगने शुरू हो गए थे। लेकिन जिस तरह से भारत में रोजाना कोरोना केस बढ़ रहे हैं उस को देखकर लगता है कि आगे आने वाले त्योहारों के सीजन में यह संख्या और बढ़ सकती है।  अब देश में लॉकडाउन के तहत आने वाले शहरों की सूची बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर अब दूसरे राज्यों में भी धीरे धीरे बढ़ रही है, जो अब से पहले कोरोना से मुक्त थे।

Lockdown-2.0

हम आपको जानकारी के अनुसार उन शहरों की सूची दे रहे हैं, जो आज से सख्त प्रतिबंधों के अधीन आने वाली हैं:

मुंबई, पुणे और नागपुर

महराष्ट्र कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है। मुंबई, पुणे और नागपुर में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए आज रात 8 बजे से महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिलों में सोमवार शाम 7 बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई। सरकार को उम्मीद है कि नाईट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन से कोरोना प्रसार की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। यह इस साल का पहला ऐसा वीकेंड है, जिसमें पूरे राज्य में लॉकडाउन लगने वाला है। लॉकडाउन के तहत केवल आवश्यक सेवाएं ही उपलब्ध होंगी और किसी भी इवेंट का आयोजन नहीं किया जाएगा। मुंबई प्राधिकरण ने शहर के लिए अलग-अलग दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भो कोरोना कस की बढ़ती संख्या को देखते हुए, कुछ प्रतिबंधों को लगाने का ऐलान किया गया है। 9 अप्रैल को शाम ६ बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए शहर में लॉकडाउन लगाया गया है। यह लॉकडाउन 10 दिनों के लिए है। इन दस दिनों में केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी।  इसके साथ बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छतों को छूट दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी, और प्रिवेट ऑफिस के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगें।

भोपाल

न केवल भोपाल बल्कि  मध्य प्रदेश के सभी शहरों में आज शाम 6 बजे से लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अगले 60 घंटे तक मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इससे पहले रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होता था। लेकिन इस बार पूरे वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *