इन 6 देशों में नहीं फैला Corona का कहर, जाने कौन से है वो देश
Coronavirus पूरी दुनिया में अपना जाल बिछा चूका है। सारे देश कोरोना के हाहाकार से परेशान है। लेकिन इस बीच 6 देश ऐसे भी हैं, जहाँ अब तक कोरोना का कोई असर नहीं पड़ा है। जी हाँ, एक तरफ जहाँ लोग Covid19 से परेशान है, इन 6 देशों के लोग मजे में हैं क्योंकि यहां पर अब तक कोरोना नहीं पहुंचा है; हैना ये करने वाली बात। अब तक विश्वभर में लाखों की संख्या में लोग कोरोना से पीड़ित चुके हैं और हजारों अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में Coronavirus से बचने वाले देश कौन से है चलिए आपको बताते हैं।
Vanuatu (वानुआतू)

वानुआतू जो दक्षिण प्रशांत महासागर में बना एक छोटा सा देश है जो लगभग 80 द्वीपों से मिलकर बना है। यह देश अब तक कोरोना की महामारी से बचा हुआ है। प्रशांत महासागर के दक्षिण में स्थित इस देश की राजधानी का नाम पोर्ट विला है। इस पूरे देश की आबादी लगभग है ढाई लाख है। इतिहास में यह देश कई प्रकर्तिक आपदाओं का सामना कर चुका है और वर्तमान में भी इसमें भूकंप, ज्वालामुखी फटना, सूनामी जैसी आपदाएं होती रहती हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतनी प्राकृतिक आपदाओं वाले द्वीप होने के बाद भी यह इस महामारी से अब तक कैसे बचा हुआ है।
Tuvalu (तुवालू)

तुवालू भी प्रशांत महासागर में ही स्थित एक छोटा सा देश है। इस देश के बारे में हमेशा ही ऐसा सुनने को मिलता रहा है कि ग्लोबल वार्मिग के कारण यह द्वीप जल्द ही पूरी तरह से डूब जाएगा लेकिन ऐसा होने की बजाय इसका क्षेत्रफल बढ़ गया है। यहां की जनसंख्या केवल दस हजार है और अब तक Coronavirus जैसी महामारी से बचा हुआ है।
Solomon Islands (सोलोमन आईलैंड)

एक हजार द्वीपों वाला यह देश पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया के आसपास बना हुआ है। 1200 लोगों की आबादी वाले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला यह द्वीप चीन के सबसे करीब है और इसने हाल ही में इसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि चीन के इतने करीब होने के बाद भी यह अब तक Coronavirus के प्रभाव से कैसे बचा हुआ है।
Samoa (समोआ)

प्रशांत महासागर के द्वीप पर बसा एक छोटा सा देश जिसकी आबादी करीब 2 लाख है दुनिया की समय रेखा पर सबसे अंतिम देश है। इसे मुझी रूप से नाविकों का देश भी कहा जाता है। हर समय यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन अचरज की बात यह है कि इस देश पर अब तक Coronavirus का प्रभाव नहीं पड़ा है।
Saint Vincent and the Grenadines (सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स)

कैरिबियन राष्ट्र का यह सबसे छोटा द्वीप देश माना जाता है। यहां के प्रधानमंत्री पिछले साल ही इस देश के प्रधानमंत्री ने भारत दौरा किया था। इस देश की जनसंख्या करीब 109,991 लाख है। वेस्टइंडीज के तहत आने वाले इस देश ने बहुत सी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। लेकिन यहां भी अब तक Coronavirus का प्रभाव देखने को नहीं मिला है।
Palau (पलाउ)

सबसे आखिर में है पलाउ जो प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप पर बसा छोटा सा देश है । इस देश ने सं 1994 में संयुक्त राज्य अमेरिका की गुलामी से आजादी पाई। महज 21,503 लोगों की आबादी वाले इस देश में अब तक Coronavirus Infaction नहीं फैला है।