Lockdown-40-day

Lockdown के 40 दिन बाद आज खुलगी देश की राजधानी Delhi; सख्त नियमों और निर्देशों का किया जाएगा पालन

पूरे देश में पिछले 40 दिन से Lockdown है। सरकार में 1 मई को एक बड़ा फैसला लिया और बहुत सी दुकाने खोले जाने की बात कही। दिल्ली में 11 क्षेत्रों को रेड जॉन घोषित किया गया था। लेकिन Delhi भारत की राजधानी है ऐसे में दिल्ली काफी समय से बंद होने के कारण उसे खोलने का फैसला किया गया है। दिल्ली केChief Minister Arvind Kejriwal ने लॉकडाउन 3.0 के लिए कुछ शर्तें और नियम बनाए हैं और इसी आधार पर आने वाले 14 दिन तक यही फॉर्मूले चलाया जाएगा। 

Delhi

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में लगे लॉक डाउन को खोलने की जरुरत है और अब Delhi इसके लिए तैयार भी है। लेकिन केंद्र सरकार ने पूरी Delhi को रेड जोन में अंतर्गत रखा है। हालांकि अब केंद्र सरकार ने कुछ गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी है। जिन भी गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत मिली है उसकी जानकारी हम आपसे आज साझा कर रहे हैं।

कौन से सेवाएं रहेंगी चालू

  • सरकार के मुताबिक़ 4 मई से सभी सरकारी ऑफिस खोले जा रहे हैं। जरूरी सेवाओं वाले ऑफिस में पूरे स्टाफ को आने की इजाजत दी गई है। बाकी के बचे सरकारी दफ्तरों में डिप्टी ऑफिसर से ऊपर वाले सभी स्टाफ मेंबर आएंगें और उससे नीचे वाले कर्मियों में केवल 33 फीसदी के आने की इजाजत दी गई है।
  • Pharma Companies के अलावा जरूरी सामान बनाने वाली सभी मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों को खोला जाएगा।
  • Packaging material की यूनिट्स भी खुलेंगी। 
  • ई-कॉमर्स वाली कंपनियों में केवल जरूरत के सामान को अनुमति मिली है। 
  • वित्तीय क्षेत्र और कृषि क्षेत्र से संबंधित सभी कंपनियां खुली रहेंगी।
  • कैब में केवल तीन लोगों के जाने की इजाजत होगी। जिसमें एक ड्राइवर और दो सवारी शामिल हैं।
  • किसी की शादी होने पर केवल 50 व्यक्ति को जाने या इकठ्ठा होने की इजाजत दी गई है जबकि अंतिम यात्रा मे केवल 20 लोग ही जा सकते हैं।
  • तकनीशियन, प्लंबर, सफाई करने वाले, कपड़े धोने वाले तथा घर पर काम करने वाले लोगों को मिली इजाजत। 
  • IT Companies भी खुली रहेंगी और इसके अलावा Call Center, Data Center, कोल्ड स्टोरेज भी खुले रहेंगें।
  • औद्योगिक क्षेत्र, निर्माण गतिविधियां चलेंगी, लेकिन श्रमिकों को निर्माण स्थल पर रुकने की व्यवस्था करनी होगी।

कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद

  • सभी मॉल, बाजार परिसर और सभी बाजार को अभी तक खुलने की इजाजत नहीं मिली है।
  • स्कूल, कॉलेज और सभी शैक्षणिक संस्थान फिलहाल के बंद ही रहेंगें।
  • Tarin, Bus, Metro सहित अन्य सभी सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेंगे।
  • अभी भी साइकिल, ऑटो, टैक्सी, कैब को चलने की नहीं मिली इजाजत।
  • Hotal व Restaurant भी नहीं खुलेंगें। 
  • सभी सैलून, स्पॉ, सिनेमा हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बंद ही रहेंगें। 
  • सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियां  चलने को अभी नहीं मिली इजाजत। 
  • जिन व्यक्तियों की उम्र 65 साल से ऊपर है उन्हें घर से बाहर  जाने की इजाजत नहीं है, इसके अलावा 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को भी घर पर ही रहना होगा। 
  • बेहद ही जरुरी काम होने पर आप शाम सात बजे से सुबह सात तक ही निकल सकते हैं। 

शराब की दुकान का मिली परमिशन

Delhi Government के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शराब और तम्बाकू की दुकानों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा – शराब और तम्बाकू की केवल वो दुकान खुलेगी जो अकेली है। किसी मॉल या शॉपिंग काम्प्लेक्स में बनी दुकान नहीं खोली जाएगी। अगर कोई दुकान कॉलोनी की सड़क या सड़क किनारे पर  है तो  वो खुल सकती है। लेकिन दुकान वालों को बहुत ही ध्यान रखना होगा। Social Distancing का पालन करना होगा और मास्क पहने रहना होगा।

Govt-Wine-Shops

अभी भी असमंजस में हैं रिटेलर्स

रिटेलर्स और व्यपारी अभी भी  असमंजस की स्थिति में हैं। सरकार ने Lockdown के आदेश में 17 मई तक दुकानें खोलने की बात कही है। गठित खुदरा कंपनियों के संगठन रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई guidelines की परमिशन पर गौर किया। लेकिन अभी उन्हें पूरी तरह से समझ नहीं आया की स्तिथि किया है। उनका कहना है कि हमें इस बात का इंतजार है कि विभिन्न राज्य इन नए दिशानिर्देशों को कैसे अपनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *