Delhi Commission for Women ने Bois Locker Room Group की जांच के लिए भेजें इंस्टाग्राम और पुलिस को नोटिस
Delhi Commission for Women (DCW) ने सोमवार को इंस्टाग्राम और पुलिस को एक नोटिस भेजा था जिसमें ‘Bois Locker Room’ नामक एक प्राइवेट ग्रुप चैट की जांच के आदेश दिए गए थे। इस ग्रुप में सदस्यों को कम उम्र की लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करते हुए, उन्हें आपत्तिजनक और ‘सामूहिक बलात्कार’ योजना बनाते हुए पाया गया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि ‘Bois Locker Room’ नाम इस ग्रुप में दिल्ली के स्कूलों के teenage लड़कों का समूह शामिल है। रविवार को social media पर तब काफी खड़ा हो गया जब Instagram उपयोगकर्ता निस्का नागपाल ने ग्रुप की चैट को लीक कर दिया, जिसमें लगभग 15-16 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें शामिल थीं।

Delhi Commission for Women ने अपने नोटिस में कहा कि उन्हें इस ग्रुप के निजी चैट के बहुत से स्क्रीनशॉट मिले हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार आयोग को इस समूह से संबंधित कई स्क्रीनशॉट मिले हैं, जो नाबालिग लड़कियों के लिए बेहद आपत्तिजनक और स्पष्ट रूप से बलात्कार के खतरों के बारे में बताते हैं। इस समूह के सदस्यों के पास इन सभी नाबालिग लड़कियों की व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध है। जो उनके लिए काफी खतरनाक सिद्ध हो सकती है।
Delhi Commission for Women ने Instagram को प्रत्येक समूह के सदस्य और उसके फैंस की उपयोगकर्ता आईडी और स्थानों जैसे महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए भी कहा।
समूह के कुछ सदस्यों की जानकारी नागपाल द्वारा साझा किए गए थे। नागपाल के स्वयं भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 55,000 फॉलोवर्स हैं।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह ने एक सामाचार पोर्टल को बताया, “हमने मामले का संज्ञान लिया है और इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। क्योंकि कोई लड़की एफआईआर दर्ज करने के लिए आगे नहीं आई है, हमने जांच शुरू की है। हम लड़कों के आयु वर्ग की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि हम सुनिश्चित नहीं हैं। हमने इंस्टाग्राम से हमें आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।