PUBG (1)

भारत में PUBG समेत 118 चीनी ऐप्स पर लगा बैन, जाने सरकार का गेम को प्रतिबंधित करना क्यों था जरुरी

PUBG Ban in India: यह एक बड़ा सवाल है कि क्या सरकार हमेशा से ही PUBG पर प्रतिबंध लगाना चाहती थी?  ऐसा कहना थोड़ा मुश्किल है इसके पीछे का कारण बच्चो पर पड़ रहा बुरा प्रभाव है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने इस पर बैन लगाने का फैसला बहुत बार लिया है।

यह एक ऐसा खेल है जो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रियता हासिल कर रहा है और लोग इसके पीछे पागल है। इस गेम को लेकर विवाद तब बढ़ा जब माता-पिता, स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों ने इसकी नशे की लत के बारे में समझा। क्योंकि बच्चे लगातार इस गेम में अपना टाइम बिता रहे थे। उनके पास गेम के अलावा बाकी कामों और स्कूल की पढ़ाई के लिए समय ही नहीं था। सबसे ज्यादा प्रभाव इस लॉक डाउन में देखने को मिला। जब इतने महीनों से घर बैठे स्कूल और कालेज के बच्चों ने सारा समय इस गेम को खेलने में व्यर्थ कर दिया।

PUBG Ban in India: गेम को लेकर आएं न आएं दिन हजारों व्यवहार संबंधी शिकायत बढ़ने लगी थी. रोजाना हिंसा, हत्याओं, आकस्मिक मौतों की रिपोर्टों दर्ज होने लगी थी। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने बच्चों को खेल खेलने से रोकने के लिए कदम उठाए। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में  भाषण में कहा कि सरकार इस  नशे को नियंत्रित करने के तरीकों को देख रही थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्ष 2019 के मार्च  महीने में, PUBG गेम को सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा जैसे जिलों में प्रतिबंधित कर दिया था। इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस ने मोबाइल गेम खेलने वाले युवाओं को भी गिरफ्तार किया। लेकिन फिर सप्ताह के भीतर ही गेम से निषेध हटा दिया गया।

आपको शायद याद होगा कि कुछ समय पहले 11 साल का बच्चा (जिसका नाम  अहद निज़ाम था) ने पिछले साल बॉम्बे हाई कोर्ट में इस लोकप्रिय खेल PUBG पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। लिस्टिंग में जब बात सामने आई तो अदालत ने इस बात के बारे में सोचा और आईटी मंत्रालय की सलाह मांगी। इसके लिए, मंत्रालय ने दावा किया कि गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह “तकनीकी रूप से कठिन” है।

साल की शुरुआत दिनों में एक वकील जिनका नाम एचसी अरोड़ा है उन्होंने भी इस गेम की लत को चिंता का विषय मानते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में  एक याचिका दायर की थी। लेकिन इसके बावजूद भी इसे ऐप स्टोर से हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बता दें,  पिछली बार भारत सरकार ने Tiktok Ban in India () सहित 59 चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। इस लिस्ट में उस समय PUBG पर बैन नहीं लग पाया…क्योंकि ये दोनों ही ऐप्स पूरी तरह से चीनी-निर्मित नहीं है। 2017 में यह स्टीम स्टोर पर उपलब्ध था, जो केवल माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए था। खेल को दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल की सहायक कंपनी PUBG Corporation द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया था, जिसने चीन की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी, Tencent के साथ भागीदारी की।

लेकिन अब भारत में PUBG समेत 118 अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऐप्स को “भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य और सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा” के पक्षपाती गतिविधियों में लगा दिया है। हालाँकि, गेमर्स कोई न कोई जुगाड़ लगाकार या फिर और विल्कपों को ढूंढ़ ही लेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *