Hardik-Pandya

Hardik Pandya और Natasha के घर जल्द ही गूंजेगी बच्चे की किलकारी

इस लॉक डाउन में बहुत सी ऐसी खबरें आयी हैं, जिसने लोगों को दुःख पहुंचाया। कई मशहूर हस्तियों की तरफ से दुःख की खबर भी आई लेकिन इस बीच कुछ अच्छी खबर भी हैं। उनमें  से एक अच्छी खबर देने वाले हैं Hardik Pandya और Natasha। जिन्होंने हाल ही में अपने फैंस को माता-पिता बनने की गुड न्यूज़ सुनाई। Hardik Pandya को कौन नहीं जानता। वो भारतीय टीम के एक तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ ऑलराउंडर भी हैं। इस साल 1 जनवरी को फेमश क्रिकेटर Hardik Pandya ने अपनी गर्ल-फ्रेंड Natasha को के साथ सगाई की थी। 

हाँ! ये सही है। चीजों को आधिकारिक बनाने और दुनिया की घोषणा करने के बाद, Hardik Pandya ने अपने Instagram account पर पोस्ट करते हुए कहा, “Natasha और मैंने एक साथ एक शानदार यात्रा की है और यह बेहतर होने वाला है। साथ ही हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। , हम अपने जीवन के इस नए चरण के लिए रोमांचित हैं और आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहते हैं। “

पोस्ट के साथ साथ Hardik Pandya ने फोटो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की है। आप इस फोटो में दोनों को एक साथ देख सकते हैं। इस फोटो में Natasha स्टैंकोविक अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दोनों ही फोटो में मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CA2khRLFsAz/?utm_source=ig_web_copy_link

Hardik Pandya की पोस्ट आने के बाद से ही उनके फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके इंस्टाग्राम पर आने वाले बच्चे को लेकर शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं Natasha के पूर्व प्रेमी अली ने भी कमेंट लिखा। इसमें वो लिखते हैं कि भगवान् आप दोनों को हमेशा खुश रखे।

आपको बता दें Natasha और अली दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालंकि यह रिश्ता इतना लम्बा नहीं चला था। दोनों का ब्रेकअप 2015 में एक साल में ही हो गया था। उसके बाद से उनकी दोस्ती Hardik Pandya से हुई और दोनों ने New Years 2020 पर गुपचुप तरिके से दुबई में सगाई कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *