bride-dancing

डांस करती जा रही थी दुल्हन, सामने से आती कार ने बारातियों को कुचला

आजकल शादी में दुल्हन का डांस करना मानों भारतीय शादी की संस्कृति का हिस्सा ही नहीं एक अजीब सा फैशन बन गया है। हर एक लड़की स्टेज पर पहुँचने के लिए काफी उत्साहित होती है, लेकिन क्या हो अगर वही ख़ुशी किसी के लिए दुःख का कारण बन जाए। हाल ही में एक शादी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली डांसिंग दुल्हन की तेज रफ्तार वाली कार ने उसकी शादी की पार्टी में आए कई लोगों को कुचल दिया।

यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी इलाके की है। मंगलवार रात को हेमा, अंकुर नाम के लड़के से शादी के लिए काफी उत्साहित थी और वह देहरादून राजमार्ग पर अपने विवाह स्थल पर पहुंचने ही वाली थी। जब उसने दूल्हे की तरफ से शादी की बारात देखी तो वो अपने आनंद के क्षण में इतना खो गई कि उसने अपनी कार का सनरूफ खोला और उसी में डांस करने लग गई।

दुल्हन को झूमता देख दूल्हे पक्ष के कई लोग उसके साथ इस डांस में शामिल हो गए और राजमार्ग पर ही उसकी कार के इर्द गिर्द  नाचने लगे। हस्ते खेलते और नाचते वो आगे बढ़ रहे थे कि तभी एक बड़ा हादसा हो गया। गाडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार शादी में आए लोगों के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में दूल्हे अंकुर के चचेरे भाई प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को फ़ौरन मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

यह पूरी घटना अब कैमरे में कैद हो गई थी। इस वीडियो में उस पल को दिखाया गया जब तेज रफ्तार कार ने नाच रहे शादी के मेहमानों को कुचल दिया।

हस्ते खेलते और नाचते वो आगे बढ़ रहे थे कि तभी एक बड़ा हादसा हो गया। गाडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार शादी में आए लोगों के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में दूल्हे अंकुर के चचेरे भाई प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को फ़ौरन मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

यह पूरी घटना अब कैमरे में कैद हो गई थी। इस वीडियो में उस पल को दिखाया गया जब तेज रफ्तार कार ने नाच रहे शादी के मेहमानों को कुचल दिया।

पुलिस ने घटना स्थल से वाहन बरामद किया है। हालांकि, चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *