Saba Qamar

‘Hindi Medium’ अभिनेत्री Saba Qamar ने अज़ीम ख़ान के किया ब्रेकअप; इंस्टग्राम पर फैंस को दी जानकारी

पाकिस्तानी अभिनेत्री Saba Qamar अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। सबा क़मर ने अजीम खान से दूर रहने का फैसला किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। सबा के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं।

Saba Qamar ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “हेलो दोस्तों, मैं आप सभी के लिए एक विशेष घोषणा करता हूं। कई व्यक्तिगत कारणों के कारण मैंने अजीम खान के साथ संबंध खत्म करने का फैसला किया है। अभी हमारी शादी नहीं हुई है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी भी हमेशा की तरह मेरे फैसले का समर्थन करेंगे।”

Saba Qamar ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, मेरा मानना है कि कड़वी सच्चाइयों का पता लगाने में कभी देर नहीं होती। एक महत्वपूर्ण बात जो मैं हमेशा साफ करना चाहती थी वो यह है कि मैं कभी भी अजीम खान से नहीं मिली। हम केवल फोन पर जुड़े थे। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल समय है। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि यह भी गुजर जाएगा। इंशाल्लाह, आप सभी को ढेर सारा प्यार।‘

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले अजीम पर एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि अजीम ने तब एक वीडियो भी साझा किया था, लेकिन उन्होंने इसे कुछ ही समय में हटा दिया।

गौरतलब है कि Saba Qamar पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री में जानी मानी अभिनेत्री हैं। सबा ने पाकिस्तानी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि सबा क़मर ने दिवंगत अभिनेता इरफ़ान ख़ान के साथ बॉलीवुड फ़िल्म Hindi Medium में काम किया था। यह फिल्म काफी सुपरहिट हुई थी और साथ ही लोगों ने सबा को भी अपनाया था। सबा से जब एक इंटरव्यू में इरफान खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि उन्होंने इरफ़ान से से बहुत कुछ सीखा है। जब सबा कमर ने इरफान की मौत की खबर सुनी तो वो हैरान हो गई थी, और उनके फैंस को भी बड़ा धक्का लगा लगा था।

उन्होंने अभिनेता इमरान खान की मौत के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत ही बुरा लगा। मैं अभी भी खबर को सच नहीं मान पा रही। ऐसा लगता है जैसे कल Hindi Medium के सेट से वापस आ रही हूँ। आपने मुझे एक अभिनेता और एक गुरु के रूप में बहुत कुछ सिखाया। यह वास्तव में सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ऐसा शानदार अभिनेता बहुत जल्द चला गया। आपने सिनेमा इरफ़ान में एक बहुत बड़ा अपूरणीय दृश्य छोड़ दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। अल्लाह उन्हें यह नुकसान सहने की ताकत दे!! तुम्हारा, मीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *