COVID-19

भारत दुनियाभर में COVID-19 का टीका बनाने और उसे सस्ता रखने में कैसे होगा मददगार

दुनियाभर में Coronavirus अपने पैर जमा चुका है। ऐसे में इस बिमारी का सटीक इलाज मिल पाना बेहद ही कठिन होता जा रहा है। COVID-19 के लिए वैक्सीन खोजने के लिए हाथ मिलाने वाली दुनिया के साथ, सभी की निगाहें भारत में वैक्सीन निर्माण के पावरहाउस पर बनी हुई हैं।

भारत एक ऐसा देश है जिसमें दुनिया के 60 प्रतिशत टीकों का उत्पादन होता है और संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक वैक्सीन खरीद का 60-80 प्रतिशत हिस्सा है। दुनिया भर में टीकों के उत्पादन और वितरण के लिए बहुत सी भारतीय कंपनियों ने मदद की है।

दुनिया की निगाहें अब केवल भारत पर ही है। बहुत से देश भारत को एक उम्मीद की दृष्टि से देख रही है,  भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि COVID-19 एक अद्वितीय चुनौती होने के साथ, टीम का काम और वैश्विक साझेदारी सभी के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण होगी।

COVID-19-Coronavirus

पिछले महीने, अमेरिकी विदेश मंत्री Mike Pompeo ने The times of india से हुई बातचीत में बताया कि अमेरिका और भारत COVID-19 की महामारी का उपचार ढूंढने और उसकी वैक्सीन बनाने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

इस समय केवल भारत की कंपनी Bharat Biotech, Serum Institute of India (SII) और Zydus ही ऐसी कंपनियां नहीं है जो Coronavirus वैक्सीन बनाने के प्रयास कर रही है। इसमें गुरुग्राम स्थित प्रेमास बायोटेक, अहमदाबाद स्थित Hester Biosciences और Start-ups nuberg supertech और Mencevax जैसी बहुत सी कंपनियां भी मदद के लिए आगे आ रही है और उपचार खोजने में जुटी हैं। 

मंगलुरु के येनेपोया विश्वविद्यालय में बायोइथिक्स में सहायक प्रोफेसर और शोधकर्ता अनंत भान ने कहा कि “भारत का Mass world health organization और Bill & Melinda Gates Foundation जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निकायों के लिए वैक्सीन बनाने का काम करता है। यह निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर अपनी क्षमता का लाभ उठा सकता है। 

आपको बता दे भान ने यह भी कहा है कि भारत इन टीकों की कीमत कम करने में मदद करेगा। भारत अपनी उत्पादन क्षमता के कारण इस वैक्सीन को बहुत ही कम कीमत पर बेचने की कोशिश करने वाला इकलौता देश होगा। इस वैक्सीन का  चित मूल्य विश्व भर में COVID-19 वैक्सीन की पहुंच का आश्वासन देने वाला एकमात्र कारक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *