Coronavirus की जंग में भारत ने अपने GDP का दिया 10%, जाने दूसरे देशों का हाल
PM Narendra Modi द्वारा मंगलवार को लॉक डाउन 4 में एक बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। उन्होंने राय अपने भाषण में 20 लाख करोड़ रुपये के मेगा पैकेज की घोषणा लॉकडाउन के कारण हुई अस्त-पस्त अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए की। इस पैकेज में PM Narendra Modi ने छोटे व्यवसायों के लिए टैक्स ब्रेक के साथ-साथ घरेलू विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन पर भी ध्यान केंद्रित किया है। संयुक्त पैकेज सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 प्रतिशत है।
BJP President JP Nadda का मानना है कि पूरी दुनिया में भारत का ही सबसे राहत पैकेज है। चलिए आज हम यही जानने का प्रयास करेंगें कि भारत को छोड़कर अन्य देशों ने अपने GDP का कितना हिस्सा राहत में देने का फैसला किया है। इस corona virus से लड़ाई में उनके द्वारा दिए गए रिलीफ पैकेज पर खर्च करने के क्या प्लान हैं।
सबसे ध्यान देने वाली बात तो यह है की सभी बड़े देशों के Corona Relief Package अलग-अलग तरीके से जारी किया है जिसमें इंडस्ट्रीज के लिए पैकेज, मजदूरों के लिए आर्थिक मदद और दूसरे खर्चों को भी शामिल किया गया है।
जापान (Japan)
Coronavirus की इस निपटने लड़ाई में जापान ने अपने GDP का 20% हिस्सा इस राहत में देने का ऐलान किया है। जापान की GDP की बात करें तो यह लगभग 4.97 लाख करोड़ है। जापान में 15,847 से ज्यादा लोग corona positive मिलें हैं जिसमें से अब तक 633 लोगों की मौत चुकी है।

अमेरिका (America)
दुनिया का सबसे ताकतवर देश भी corona के प्रभाव से नहीं बच सका। अमेरिका में (1,395,026) लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो की पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं कोरोना मरने वालों की संख्या भी अमेरिका में 82,555 हैं। इस देश ने अपने GDP का 14% Corona Relief Package में दिया है। अमेरिका का GDP पर 20.54 लाख करोड़ USD है।

जर्मनी (Germany)
यूरोप जैसा महान देश ने कुछ समय पहले Coronavirus के सामने अपने घुटने तक दिए थे। जर्मनी ने Coronavirus के खिलाफ जंग में अपने GDP का 10.7% रिलीफ पैकेज को देने का निर्णय लिया है। यहां मृत्युदर बहुत ही कम है जिसका यहां शुरुआत से टेस्टिंग को बढ़ावा। देश में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 172,812 हैं जबकि मरने वालों की संख्या 7,676 है। जर्मनी की GDP 3.95 लाख करोड़ USD है।
ब्रिटेन (Britain)
ब्रिटेन यूरोप का ऐसा क्षेत्र हैं जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्रिटेन ने अपने GDP का 5 % Corona राहत देने के लिए रखा है। ब्रिटेन की GDP की बात करें तो यह 2.86 लाख करोड़ है। इस देश में Corona की चपेट में आने वाले अब तक 226,463 लोग हैं और 32,692 लोग इस बिमारी से अपनी जान गँवा चुके हैं।
चीन (China)
चीन वो देश है जहाँ से Coronavirus की शुरआत हुई थी। यह वही देश है जहाँ सबसे पहला Corona मामला सामने आया था। चीन ने राहत पैकेज के लिए अपने GDP का 3.8% हिस्सा खर्च करने का फैसला किया है। चीन में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 82,919 है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4633 हो चुकी है। चीन का जीडीपी 13.61 लाख करोड़ USD है।
