आज है International Left-Handers Day; जाने कुछ फेमस लोग, जो अपने बाएं हाथ से करते हैं सारे काम
13 अगस्त को दुनियाभर में International Left-Handers Day मनाया जाता है। यह उन लोगों को पहचानने का दिन है जो अपने दाएं हाथ की बजाए अपने बाएं हाथ से काम करते हैं। इस दिन की स्थापना 1992 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी।
क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय दिवस कैलेंडर के अनुसार दुनिया की केवल 10% आबादी बाएं हाथ से काम करती है। वैज्ञानिक अभी भी नहीं जानते हैं कि कई व्यक्ति बाएं-हाथ से ही काम अच्छे से क्यों कर पाते हैं। हालांकि, अगर एक माता-पिता लेफ्टी हैं, तो उनके बच्चे भी लेफ्टी होने की अधिक संभावना है।

International Left-Handers Day का यह दिन अधिक कुशल बाएं हाथ के कारण से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
हम अपने आस पास बहुत से लोगों को सभी काम बाएं हाथ से करते देखते हैं और सोचते हैं कि वो कितने अच्छे से अपने काम को बाएं हाथ के इस्तेमाल से कर पाते हैं। कुछ लेफ्टी लोगों की हैंडराइटिंग भी बहुत ही खूबसूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लेफ्ट हाथ का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तिओं में विश्व की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
इसमें बराक ओबामा, बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग, लेडी गागा, जूलिया रॉबर्ट्स, पॉल मेकार्टनी, मेरी कुरिए, अल्बर्ट आइंस्टीन, हेलेन केलर, लुईस कैरोल, लियोनार्डो दा विंसी, अरस्तू, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंडुलकर जैसे बड़े नाम शामिल है।