Yogeshwar-Dutt

Yogeshwar Dutt के खिलाफ बोलने से Alka Lamba पर भड़की इशांत शर्मा की पत्नी; दिया करारा जवाब

AAP की पूर्व विधायक, रह चुकी Alka Lamba फिलहाल कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। Alka Lamba हमेशा ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। इस बार उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त के खिलाफ एक बेहद अश्लील और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया है। 

इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अश्लील ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि “संघ का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा के सभी नेता संघ की नाजायज औलाद हैं।” उनके इस पोस्ट पर ओलंपिल विजेता योगेश्वर दत्त ने जवाब दिया था। इसके बाद अलका लाम्बा ने उन्हें ही घेरे में ले लिया और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी। जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई और उन्हें लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने जमकर उनपर भड़ास निकाली और उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई।

जवाब में उतरी प्रतिमा सिंह

भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान Yogeshwar Dutt पर अलका लांबा की विवादित पोस्ट करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज Ishant Sharma की पत्नी प्रतिमा सिंह उनके पक्ष में उतरी हैं। अलका के  इस घटिया व्यवहार को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। प्रतिमा सिंह ने आने ट्वीटर अकाउंट पर उनके इस व्यवहार की निंदा की और साथ ही में लिखा कि “आपके विचारों के माध्यम से आप अपना परिचय स्वयं दे रही हैं कि आपनिहायती बदतमीज औसत हैं। इसके  साथ ही आप ने तो औरत के नाम को भी बदनाम किया कर है।”

प्रतिमा सिंह की नसीहत

प्रतिमा सिंह इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने अपने ट्वीट को बढ़ाते हुए लिखा कि Yogeshwar Dutt भारत के लिए देश का गौरव हैं, उनके बारे में  कुछ भी बोलने से पहले आपको यह याद रखना चाहिए कि कोई भी नागरिक उनके खिलाफ सुनना पसंद नहीं करेगा। आप माफ़ी मांगें। Pratima Singh की पोस्ट के विधायक अलका लांबा ने उन्हें सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट से ब्लॉक कर दिया। 

Yogeshwar-Dutt-and-Alka-Lamba

आखिर ट्रोल क्यों हुई अलका लांबा

5 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अलका ने प्रधानमंत्री आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमें वो संघ की ड्रेस में थे। अपनी इस टिप्पणी में उन्होंने BJP और संघ के खिलाफ गलत भाषा इस्तेमाल की थी। जिसके जवाब में Yogeshwar Dutt उतरे थे।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अलका लांबा सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। हमेशा ही अपने विवादित टिप्पणियों और पोस्ट के कारण लोगों के गुस्से का सामना करती रही हैं। लेकिन सोचने की बाद है कि कांग्रेस नेता इतना सुनने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *