Kangana-Ranaut

Kangana Ranaut मुंबई से वापस अपने होमटाउन मनाली पहुंची; 10 दिनों के लिए घर से बाहर न निकलने का लिया फैसला

Kangana Ranaut और महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे झगड़े  से तो अब हर कोई वाकिफ है। आपको याद होगा 9 सितंबर को कंगना महाराष्ट सरकार से चले हुए विवाद के कारण मुंबई आई थीं। जब अभिनेत्री रास्ते में थी, तब BMC अधिकारियों ने उनके मुंबई शहर बने कार्यालय को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद Kangana Ranaut ने एक वीडियो जारी किया और उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती दी, कोर्ट तक केस पहुंचा। जिसके बाद बीएमसी को कंगना की व्यक्तिगत वस्तुओं को नुक्सान पहुंचाने के लिए मुआवजा देना पड़ा। वैसे दोनों के बीच की बहस और विवादों की लंबी सूची है।

लेकिन अब अभिनेत्री आखिरकार मुंबई में एक शार्ट टाइम रहने के बाद वो सोमवार को मनाली वापस अपने घर लौट आई हैं।  नयी रिपोर्टों के अनुसार, वह दस दिनों के लिए घर में quarantine रहने वाली हैं।

इस बीच, अभिनेत्री ने मुंबई पर अपनी टिप्पणी के बाद नेटिज़न्स और कई अन्य लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है। बॉलीवुड फिल्म उद्योग के बहुत सारे कलाकरों ने उन पर सहमति भी जाते। कंगना किसी से खैर डरती नहीं हैं और मुंबई आने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलेआम अपने आने की सुचना भी दी। जिसके चलते केंद्रीय  मंत्रालय ने अभिनेत्री को वाई-प्लस सुरक्षा दी  थी। बिना लाइसेंस के, कंगना सीआरपीएफ सुरक्षा पाने वाला पहला बी-टाउन सेलेब है। दूसरी ओर, कुछ सेलेब्स ने भी अपने कार्यालय के विध्वंस की खबर सुनकर उसका समर्थन किया।

मुंबई लौटने के बाद जब उन्होंने अपने कार्यलय धवस्त होते देखा तो अगले दिन अभिनेत्री अपने कार्यालय के खंडहरों का निरीक्षण करने भी गई। कंगना ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह तबाह जगह से काम करना जारी रखेंगी क्योंकि उनके पास नवीकरण के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन वो वापस से इसे जरूर ठीक कर लेंगी। इसके अलावा, अभिनेत्री अब तक कुछ नई परियोजनाओं के लिए तैयार है। वह दिवंगत तमिलनाडु की सीएम जयललिता के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ‘थलाइवी’ में टाइटिलर की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, बहुत जल्द Kangana Ranaut धाकड़ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *