Karim-Morani

Karim Morani की दूसरी बेटी भी निकली कोरोना पॉजिटिव; Shahrukh Khan की फिल्म में कर चुकी है काम

Karim Morani और उसका परिवार इस समय बड़ी ही मुश्किल परिस्तिथि से गुजर रहा है। दो दिन पहले फिल्म निर्माता की बेटी शजा मोरानी को कोरोना संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद पूरे परिवार की कोरोना जांच की गई थी जिसमें उनकी दूसरी बेटी Zoa Morani भी Corona Positive पाई गई हैं। जांच की रिपोर्ट आते ही जोआ को भी नानावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जोआ, Karim Morani की बड़ी बेटी हैं। इससे पहले रविवार को उनकी बेटी Shaza Morani का Covid 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और अगले ही दिन शाम को बड़ी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली।

जोआ ने खुद की पुष्टि

दरअसल Zoa Morani ने अपने Corona Positive होने की पुष्टि खुद मीडिया में की है। “Bombay Times” से हुई एक बातचीत में उन्होंने खुद को संक्रमित बताया और कहा कि वो अपने इलाज के लिए पॉजिटिव पेशंट आइसोलेशन आईसीयू में शिफ्ट हो चुकी हैं। दोनों बहनों का इलाज फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में एक साथ चल रहा है।

Zoa-Morani

मोरनी बिल्डिंग को किया गया सील

Shaza Morani की कोरोना पॉजिटिव खबर आते ही फ़ौरन उनके बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। दोनों बहने अपने घर में माता-पिता के साथ रहती हैं। मोरानी परिवार का घर मुंबई के जुहु इलाके में हैं, जहां बॉलीवुड के बहुत से जाने माने अभिनाताओं के घर हैं। जोआ इस घर की दूसरी सदस्य हैं, जो पॉजिटिव पाई गई हैं। ऐसे में जुहू इलाके में सभी तनाव में हैं। जोआ बॉलीवुड की तीसरी सेलिब्रिटी हैं, जो कोरोना से पीड़ित हैं। इससे पहले कनिका कपूर और जोआ की छोटी बहन शजा Corona Positive पाई गई थी। 

फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Zoa Morani फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने उन्हें फिल्मों में लॉन्च किया था। उन्होंने Shahrukh Khan के निदेशन में बनी फिल्म ऑलवेज कभी-कभी में अली फैजल के साथ काम किया। इसके बाद वो मस्तान और भाग जॉनी भाग जैसी वेब सीरीज में भी काम करती नजर आई। फिलहाल जोआ अपनी बहन Shaza Morani के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। 

Karim-Morani-Corona-Positive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *