KGF-Chapter-1

KGF फैंस के लिए अच्छी खबर; एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होगी KGF Chapter 1

साउथ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म केजीएफ के दूसरे भाग आने से पहले उसके पहले भाग के दुबारा रिलीज की खबर आने से फैंस में काफी उत्साह है। फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी, केजीएफ फिल्म एक बार फिर से रिलीज करने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को सिनेमाघरों में KGF Chapter 1 के पुन: रिलीज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज से लेकर आने वाले पूरे एक हफ्ते के लिए फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर फिर से देख पाएंगें। यह फिल्म पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों में दोबारा से दिखाई जाएगी।

रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने एक मजेदार कैप्शन के साथ फिल्म की री-रिलीज की सूचना दी। उन्होंने कहा कि “मास्क, डिस्टेंस, एक्शन! 23 से लेकर 29 अक्टूबर  के बीच सिनेमाघरों में KGF Chapter 1 की री-रिलीज़ देखने क लिए तैयार हो जाओ!”

कोरोनाकाल के बाद से ही लगभग साथ महीने से सिनेमा हाल बंद पड़े थे। लेकिन सरकार ने 15 अक्टूबर को देश भर के थियेटरों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, थिएटर के लिए अलग से गाइडलाइंस जारी की गई हैं। सिनेमाहाल में वास्तविक बैठने की क्षमता केवल 50 प्रतिशत ही रखी गई हैं।

फिलहाल, फिल्म निर्माता अभी भी सिनेमाघरों में नई फिल्में जारी करने से संकोच कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है अभी भी खतरा टला नहीं है। इसलिए COVID -19 के बढ़ते जोखिम में नई फिल्मों को लॉन्च करने को लेकर उन्हें कोई जल्दी नहीं है। जनता के बीच विश्वास और रुचि को पुनर्जीवित करने के लिए, थिएटर पुरानी ​​सफल फिल्में एक बार फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 

यह फिल्म आज से दो साल पहले रिलीज की गई थी। साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म KGF Chapter 1 देश भर में एक बड़ी हिट फिल्म थी। लॉक डाउन के बीच फिल्म KGF Chapter 2 के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। जिसमें फिल्म के पोस्टर भी रिलीज किए गए थे। इसमें संजय दत्त का लुक भी काफी वायरल हुआ था। क्गफ में उनका चरित्र वॉकिंग्स से प्रेरित है। 

जानकारी के लिए बता दें कि COVID-19 लॉकडाउन खुलने के बाद से इसके दूसरे भाग का प्रोडक्शन फिर से शुरू कर दिया गया है। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त द्वारा मुख्य प्रतिपक्षी अधेरा की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

फिल्म KGF मुख्य रूप से दो भाग रिलीज की जानी है। यह एक अपराध ड्रामा फिल्म है। जिसमें यश मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त के जन्मदिन पर KGF 2 के चरित्र अधीरा का पोस्टर हुआ जारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *