Asha-Bhosle

आज Asha Bhosle मना रही अपना 87वां जन्मदिन; जाने उनके बारे में कुछ अनसुने तथ्य

Asha Bhosle भारत की जानी मानी गायिका हैं, बॉलीवुड में वो एक ऐसी चमकती सितारा हैं जिसकी चमक सालों से यूँ ही बरकरार है। आशा भोसले को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत 1943 में की थी और उन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा और आवाज की रेंज के लिए जाना जाता था। आशा भोसले ने लगभग 60 से 70 वर्षों तक शासन किया, जिसमें उन्होंने अपने करियर के दौरान फिल्मी संगीत, गजल, कव्वालियां, लोकगीत आदि गाए। Asha Bhosle ने 12,000 से अधिक गाने गाए हैं और उन्होंने हिंदी के अलावा 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं।

  • सांगली में जन्मी Asha Bhosle का जन्म 8 सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र में हुआ। आपको बता दें, उनका असली नाम आशा मंगेशकर था।
  • Asha Bhosle कोई और नहीं, बल्कि मशहूर गायिका लता मंगेशकर की बहन हैं।
  • क्या आपको पता है कि Asha Bhosle ने महज 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।  उन्होंने सन 1943 में, अपना पहला गीत “चला चला नाव वाला” था।
  • छोटी उम्र में ही अपने परिवार को स्पोर्ट करने के लिए दोनों बहनों ने गाना शुरू किया था।
  • जब Asha Bhosle 16 साल की थी तब उन्होंने फिल्म रात की रानी के लिए अपना पहला एकल गीत गाया था। 
  • आपको जानकार हैरानी होगी उनकी शादी भी 16 साल की उम्र में ही हुई थी। उनके पति का नाम गणपतराव भोंसले है। शादी को कुछ समय ही गुजरा था कि उन्हें दो बच्चों हुए और तीसरे उसके बाद बच्चे के साथ गर्भवती हुई।
  • Asha Bhosle ने अपना गायन नहीं छोड़ा और उसके बाद उन्होंने मोहम्मद रफ़ी के साथ डुएट सांग ‘नन्हे मुन्ने बचचे’ गाया और उसके बाद उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की
  • आशा भोसले को रफ़ी, आर डी बर्मन, सचिन देव बर्मन आदि के साथ गाने का मौका मिला और गानों को काफी पसंद भी किया गया। 
  • 1960 और 1970 के दशक में वो आशाजी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों और नर्तकियों की एक नई आवाज़ बन कर उभरी।
  • आशा भोसले ने 1980 में दोबारा शादी की। इस बार उन्होंने R.D Burman से शादी की जो महज 14 वर्ष चली क्योंकि  1994 में बर्मन का निधन हो गया।
  • क्या आप जानते हैं आशा भोसले ने मराठी सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने वर्ष 2013 ‘माई’ नामक फिल्म में एक माँ की भूमिका निभाई थी।
  • 2011 में, Asha Bhosle को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक बेहतरीन सिंगर के रूप में जगह मिली।
  • 2000 में, भारत सरकार ने आशा भोसले को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया और बाद में 2008 में, उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

आज Asha Bhosle का जन्मदिन है और वो इस साल अपना 87 वां जन्मदिन मना रही है। ट्रैंडीन्यूज़ की तरह से उन्हें जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *