Kylie-Janner

Kylie Janner ने शेयर किया बेटी Stormy का वीडियो; मिरर में खुद को “So Preety” कहती नजर आ रही है लिटिल स्टार

Kylie Jenner की बेटी भली ही अभी 2 साल की हो लेकिन वो अभी से ही आत्मविश्वास से भरी हुई है। अब आप ये सोच रहे होंगें कि ऐसा क्या हुआ। चलिए आपको पूरी बात बता ही देते हैं। दरअसल हुआ ये कि 23 वर्षीय रियलिटी स्टार ने अपनी बेटी Stormy का एक दिल को भा जाने वाला वीडियो शेयर किया है। जिसमें दो साल की Stormy मिरर में देखते हुए खुद की तारीफ करते नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में आप देख पाएंगें कि जब एक युवक उसके प्रतिबिंब का अवलोकन करता है, तो वो बड़े ही प्यार से कहती है: ‘सो प्रीटी!’

Stormy अपने स्लीक बैक हेयर बन, लुइस विटटन हैंडबैग और ऑल-व्हाइट आउटफिट के साथ काफी स्टाइलिश लग रही थीं।

प्राउड मॉम काइली ने अपनी ममता का उदाहरण पेश करते हुए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और अपनी बेटी के वीडियो का एक शॉर्ट लेकिन स्वीट क्लिप अपलोड कर दिया।

https://www.instagram.com/p/CE4sA12H7NA/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने इस वीडियो को एक कैप्शन भी दिया। जिसमें वो लिखती है कि ‘इस प्रकार की ऊर्जा !!’ और एक हार्ट इमोजी भी इसमें उन्होंने अंत में दिया है। 

Kylie Jenner ने पूर्व प्रेमी ट्रेविस स्कॉट के साथ 2018 में एक गुप्त गर्भावस्था के बाद Stormy का स्वागत किया था और तब से ही इंस्टाग्राम पर अपने सुपर क्यूट हरकतों से फैंस को खुश कर रही है।

यह पहली बार नहीं है जब उस छोटी बच्ची Stormy ने अपने अविश्वसनीय धैर्य का प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी मई के महीने उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा हुआ था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Kylie Jenner इस वीडियो में अपनी छोटी बच्ची के सामने कुछ कैंडीज का कटोरा रखती है और उसके बाथरूम से लौटने तक कोई भी कैंडी न छूने की हिदायत देती है।

वीडियो में स्टॉर्मी को आदेशों का पालन करते हुए देखा जा सकता है। वह अपने हाथों को कटोरे से दूर रखती है और यहां तक ​​कि खुद के धैर्य को बनाए रखने के लिए गाना जाती है।

जब उसकी माँ वापस आती है तो , वो खुद उसे कैंडीज उठाने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *