Ram-Nath-Kovind

75 साल के हुए देश के राष्ट्रपति Ram Nath Kovind; ट्वीट के माध्यम से नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

आज देश के राष्ट्रपति Ram Nath Kovind 75 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही लोग उन्हें ट्वीटर के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी है।

Prime Minister Narendra Modi ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वे वंचितों की सेवा करने के प्रति बेहद दयालु हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

भारत के गृह मंत्री Amit Shah ने Ram Nath Kovind को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि “माननीय राष्ट्रपति श्री Ram Nath Kovind जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।”

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से राष्ट्रपति कोविंद को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “मैं आज भारत के माननीय राष्ट्रपति, श्री Ram Nath Kovind जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे अपनी सादगी, गर्मजोशी, दूरदर्शिता, अनुकरणीय नेतृत्व और गरीबों के लिए चिंता के लिए जाने जाते हैं। अच्छे लोगों का आशीर्वाद हमेशा मिले और उनको स्वास्थ्य और एक लंबा जीवन मिले ऐसी कामना करता हूँ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने कहा, “भारत के राष्ट्रपति माननीय Ram Nath Kovind जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनकी सादगी, अथक परिश्रम और नियमित आउटरीच बहुत प्रेरणादायक है। भगवान उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दें। राष्ट्र की सेवा। ”

Ram Nath Kovind का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के ग्राम परुंख में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *