Lockdown

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख इन पांच शहरों लगा लॉकडाउन; राज्य सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

कोरोनोवायरस भारत में एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है। यह पहली बार 31 दिसंबर, 2019 को सामने आया था। चीन में पनपी यह बिमारी धीरे-धीरे पूरी दुनिया के बाकी हिस्सों में फैल गई थी। हाल ही में इस बिमारी ने फिर से दस्तक दी है। नए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 47000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव केस के अलावा 275 मौतें भी दर्ज की गई हैं। नीचे दी गई सूची देखें:

देश में अब तक कोरोना के कुल 1,17,34,058 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में  कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,12,05,160 है और देश में अभी भी 3,68,457 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 1,60,441 पहुँच गया है।

जानकारी के लिए बता दे कि देश में जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया था। भारत में सबसे पहले डॉक्टर और फ़्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इसके बाद 50 वर्ष से ऊपर को कोरोना वैक्सीन दी गई है। देश में अब तक 5,08,41,286 लोगों को यह टीका लगाया जा चूका है।

इंडिया फाइट्स कोरोना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अब तक के मामलों के आंकड़े पस्तुत किए हैं। पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि ”भारत के (01 जून, 2020 से 24 मार्च, 2021) COVID19 पुनर्प्राप्त और सक्रिय मामलों के बीच संख्या।

हालांकि, COVID-19 मामलों में स्पाइक के कारण, कुछ राज्यों ने कुछ क्षेत्रों में कुछ दिशानिर्देश और प्रतिबंध लगाए हैं।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन

महाराष्ट्र के परभणी जिले में 1 मार्च से अब तक 1,132 नए मामले सामने आए हैं।  22 मार्च को यह गिनती 5,843 तक बढ़ गई। कोविद -19 मामलों की बढ़ती वृद्धि को रोकने के लिए, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले में 24 से 31 मार्च एक लॉकडाउन लगाया गया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 25 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया। यहाँ ग्यारह दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे ही बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में, 4 अप्रैल को रात के दौरान तालाबंदी की गई है। अतिरिक्त, धारा 144 को रात 8 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लगाया गया है।

पंजाब में लॉकडाउन

सोमवार को, पंजाब में 2,319 मामले सामने आए थे अब पंजाब का आंकड़ा 2,15,409 हो गया। पंजाब सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार से सख्त प्रतिबंध लगा दिए। मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद किया गया है। विवाह समारोह में केवल 20 व्यक्तियों आए सकते है और ऐसा ही अंतिम संस्कार और दाह संस्कार के लिए नियम बनाए गए हैं। सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आने की अनुमति है।

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। अब इन शहरों के बाद और चार और शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, जिसमें रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन शामिल है। ये सभी शहर  रविवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य में सभी आगामी त्योहारों के लिए सार्वजनिक समारोहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गुजरात में लॉकडाउन

राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों को बढ़ता देख चार शहरों जिसमें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं, उनमें नाइट कर्फ्यू को दो घंटे बढ़ाने की घोषणा की गई है। हालांकि, वहां रात का कर्फ्यू 31 मार्च तक लगा रहेगा।

राजस्थान में लॉकडाउन

राजस्थान में भी कोरोना का कहर बढ़ा है। राजस्थान की सरकार ने आठ शहरों जिसमें अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सगवाड़ा (डूंगरपुर) और कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) शामिल है,  22 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाया है। कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *