LockDown-in-Punjabi-And-Uttrakhand

महाराष्ट्र के बाद उत्तराखंड और पंजाब में भी लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का हुआ ऐलान

कुछ समय से भारत के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस कुछ ज्यादा ही एक्टिव है। हाल ही में महाराष्ट में कोरोना के मामलों लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। इसके बाद देश के बाकी हिस्सों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्य  में लगातार इजाफा हुआ है। बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने चिंता जताई है और जहाँ एक्टिव केस ज्यादा है वहां के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फूयू लगाने का फैसला किया है।

नवीनतम स्वास्थ्य मंत्रालय के ने कुछ आंकड़ों की रिपोर्ट पेश की है। इस नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में अभी भी COVID-19 के 2,19,262 मामले एक्टिव हैं, जिसमें कुल संक्रमण का 1.93 प्रतिशत शामिल है। भारत के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में  77 प्रतिशत की संख्या है।

हाल की रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे जुड़ा कोरोना केस हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों में से 58 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा महाराष्ट्र राज्य का है। हालाँकि, COVID -19 मामलों की संख्या में वृद्धि के साथ, लगता है कि यह संक्रमण की एक दूसरी लहर है।

COVID -19 मामलों के बढ़ने की वजह से , कुछ राज्यों ने कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन और रात कर्फ्यू लगाया है।

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लगा लॉकडाउन

  1. नागपुर में 15 मार्च से 21 तक लॉकडाउन रहेगा। इस क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं और उद्योग कार्य खुले रहेंगें। नागपुर में सरकारी दफ्तर में केवल 25% स्टाफ ही मौजूद रहेगा।
  2. पुणे में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यहाँ तक की स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगें। होटल और बार भी रात 10 बजे के बाद से बंद हो जाएंगें। इसके अलावा शाम को गार्डन भी बंद रहेंगे।
  3. नासिक में रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू लगाया गया है। शादियों और दूसरे कार्यक्रमों में केवल 25-30 लोगों के आने की अनुमति होगी। 15 मार्च के बाद से शादियां हॉल में नहीं होंगी। होटल में केवल 50% लोग ही बैठ सकते हैं और वो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलेंगें। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल पर आने की पाबंदी लगाईं गई है।

पुणे, नासिक और नागपुर सहित महाराष्ट्र के इन शहर में लगा फिर से लॉकडाउन, जाने कब से कब तक है कर्फ्यू 

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी लगा लॉकडाउन

रविवार को देहरादून में भी कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। यहाँ के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मसूरी के गैलवे कॉटेज क्षेत्र और सेंट जॉर्ज स्कूल, बार्लो गंज क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। इस सभी क्षेत्रों में दुकानों और कार्यालयों को अगली घोषणाओं तक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा परिवार का केवल केवल एक व्यक्ति ही आवश्यक वस्तुओं की खरीदने के लिए बाहर निकल सकता है।

LockDown

पंजाब में भी लगा नाइट कर्फ्यू

महराष्ट्र के बाद पंजाब सरकार ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर चिंता व्यक्त की है। इसलिइ मामलों की संख्या अधिक न हो इसलिए सरकार ने पंजाब के कुछ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। पंजाब के पटियाला, लुधियाना, मोहाली, और फतेहगढ़ साहिब में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 

COVID-19 के एक्टिव केस की पूरी सूची

यहाँ हमने भारत में COVID-19 मामलों के राज्य-वार विवरणों की एक सूची की है जानकारी दी है, आप एक बार इस पर नज़र डाल सकते हैं।

इस बीच, भारत कोरोना वैक्सीन के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है, जो इस साल जनवरी में शुरू किया गया था। भारत में 15 मार्च को 30 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक है। देश में अभी तक 3,29,47,432  लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *