lockdown

महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा; ये है नई गाइडलाइंस

कोरोनावायरस का कहर देशभर में जारी है। भारत के कुछ राज्यों में लगातार आकड़ों में इजाफा हो रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों में, मामलों में कमी देखने को मिली है। महाराष्ट में तो सबसे ज्यादा कोरोना केस देखने में सामने आए हैं। वहां एक दिन में पांच हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। देश में बढ़ते कोरोना संकट से हर किसी की चिंता फिर से बढ़ गई है। राज्य सरकार दोबारा से गाइडलाइन्स लेकर आ रही हैं ताकि किसी भी तरह से कोरोना के नए मामलों को आने से रोक सके।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में 354 मौतें हुई हैं। ये हालात तब हैं, जब देश में कोरोना का टीकाकरण जारी है। अब तक देश में 6,30,54,353 लोगों को कोरोनोवायरस वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

COVID -19 मामलों में स्पाइक के कारण, कुछ राज्यों सरकार ने फिर से लॉकडाउन और रात कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। जिन जिन राज्यों के क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा है, हम उसके बारे में यहाँ आपको विशेष जानकारी दे रहे हैं।

महाराष्ट्र में लगा लॉकडाउन

देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जिसमें सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यहाँ एक दिन में 31,643 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने नए मामलों की संख्या में रोक लगाने को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि महराष्ट्र सरकार जल्द ही सम्पूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। नए मामलों को रोकने के लिए सरकार ने 24 से 31 मार्च तक महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी जिले में लॉकडाउन लगाया है। जबकि नांदेड़ शहर में 25 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन है। महाराष्ट्र के बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में, 4 अप्रैल तक रात में लॉकडाउन रहेगा और रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक धरा 144 लगाईं गई है। 

पंजाब में लॉकडाउन

महराष्ट्र के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य पंजाब है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहाँ के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 10 अप्रैल तक राज्य में लागू सख्ती की है। यहाँ 31 मार्च तक के लॉकडाउन को बढाकर 10 अप्रैल तक कर दिया गया है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है। नई रिपोर्ट के अनुसार,  राज्य में अब तक कोरोना के 2,34,602 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 2,03,710 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और 6,749 लोग की मौत हुई है। फिलहाल पंजाब में 24,143 सक्रिय मामले हैं।

पंजाब सरकार द्वारा शनिवार से सख्त प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। सभी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को छोड़कर शैक्षणिक संस्थानों 10 अप्रैल तक बंद करहेंगें। किसी शादी या दूसरे आयोजन में केवल 20 ही शामिल हो सकेंगें। अंतिम संस्कार में भी 20 लोगों के आने की अनुमति है। सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही लोग बैठ सकते हैं और एक समय में मॉल में 100 से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे।

COVID-19

मध्य प्रदेश में  लॉकडाउन

मध्य प्रदेश के 12 शहरों में रविवार तक के लिए लॉकडाउन रहने वाला है। एमपी सरकार ने यह घोषणा पहले ही कर दी है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, खरगोन, छिंदवाड़ा, बैतूल, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, और सोंसर में प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा, आगामी त्योहारों में भी प्रतिबंध रहेगा।

शनिवार शाम को जारी किए गए आदेश के अनुसार, जिन 20 क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कंटेनर जोन घोषित किया गया है, उन्हें घरेलू संगरोध में रहना होगा। राज्य में कोरोना के 12, 995 सक्रिय मामले हैं, इसलिए सकारात्मकता दर 8% तक पहुंच गई है।

कर्नाटक में लॉकडाउन 

कर्नाटक में भी कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। कर्नाटक में अगले 15 दिनों के लिए विरोध प्रदर्शनों या रैलियों पर रोक लगा दी है।

सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करने का बाद यह फैसला लिया है। जिसमें उन्होंने फैसला लिया है कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *