Uddhav-Thackeray

लॉकडाउन खुलने पर नियमों का उल्लंघन हुआ तो महाराष्ट्र में फिर से लग सकता है लॉकडाउन – Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray ने बुधवार को एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना दी।  जिसमें उन्होंने lockdown के बारे में लोगो को विशेष वार्निंग दी है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के लोग इसी तरह से मौजूदा स्तर के प्रतिबंधों का सम्मान करने में विफल रहे तो कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन को फिर से लगाया जाएगा।

CM Uddhav Thackeray ने यह सुचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि “अगर लॉकडाउन में ढील देना जोखिम भरा है, तो हम लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होंगे। मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि कृपया भीड़ से बचें।”

Uddhav Thackeray ने कहा कि हम जानते हैं कि पिछले कुछ महीनों से काम न होने के कारण देश की अर्तव्यवस्था को काफी नुक्सान हुआ है। जिसके चलते हमने लॉकडाउन खोला था। लेकिन ढील देने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार सभी सभी दी गई ढील को वापस लेने के लिए मजबूर हो सकती है।

CM-Uddhav-Thackeray

“लॉकडाउन को फिलहाल 30 जून तक बढ़ाया गया था लेकिन कुछ नियमों और शर्तों पर हाल ही में छूट भी दी गई है। हालांकि मिशन स्टार्ट अगेन के बाद हमने कुछ जगहों पर नियमों का उलंघन होते देखा। ठाकरे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के कुछ लोग राज्य सरकार के साथ अच्छा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रकार के प्रतिबंधों का उल्लंघन हुआ तो यह हमें दोबारा लॉकडाउन लगाने पर मजबूर कर देगा।”

आपको बता दें कि फिलहाल महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 3254 नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते केसों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा 94041 तक जा सकता है। अब तक महाराष्ट्र में 52667 कोरोना के केस आ चुके हैं। जिसमें से केवल मुंबई 94041 के ही इतने केस हैं। शहर की मृत्यु 1857 तक पहुंच गई है। आज की बात करें तो शहर में 149 नई मौतों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में इस महामारी से होने वाली मौतों की कुल संख्या 3438 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *