PM-Modi

PM Modi ने दिया Corona के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिया संकेत; बढ़ सकता है Lockdown

शिक्षा संस्थानों, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर  3 मई से कुछ हद तक क्या सच में lockdown खुलने की संभावना है? Coronovirus महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन को समाप्त किया जा सकता है, जैसा कि सोमवार को Prime Minister Narendra Modi और मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक में संकेत दिया था। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे में देश में COVID-19 मामलों की संख्या 28,380 तक पहुंच गई और इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 886 हो गई।

बढ़ाया जा सकता है लॉक डाउन

Prime Minister Narendra Modi ने सोमवार को राज्यों से प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से COVID -19 चुनौती को समझा और उसे देखते हुए उन्होंने  इस महामारी की जमीनी हकीकत पर आधारित लॉकडाउन में कुछ राहत देने के लिए कुछ नई नीतियां बनाने के लिए कहा।

Prime-Minister-Narendra-Modi

मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में, PM Narendra Modi ने संकेत दिया कि Coronovirus संक्रमण 3 मई से अधिक समय तक रहेगा, और लोगों को मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग लंबे समय तक उपयोग करते रहना होगा।

सतर्क रणनीति की है जरुरत 

22 मार्च के बाद से राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी की यह चौथी बातचीत है, जब उन्होंने Coronovirus स्थिति और उठाए गए कदमों पर उनसे पहली बार बात की।

Prime Minister Narendra Modi ने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी काफी प्रभाव  पड़ा है, हमें ऐसे रणनीति की जरुरत है, दैनिक आजीवका को सामान्य बढ़ोतरी होने में भी लगातार मदद मिल सके। हमें संभाल कर अपने कदम बढ़ाने होंगें ताकि लोगों और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को नुक्सान न पहुंचे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करने वाले नौ में से कम से कम पांच मुख्यमंत्रियों ने 3 मई से चल रहे लॉकडाउन के विस्तार के लिए जोरदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ ने COVID -19 मुक्त जिलों में सीमित गतिविधियों पर रोक लगाने और सावधानी बरतने की बात कही। 

लॉकडाउन के पक्ष में ये राज्य

बहुत से राज्य इस पक्ष में हैं कि लॉक डाउन की अवधि बढ़ानी चाहिए। बैठ में लगभग 10 राज्यों ने इस बात से सहमति जताई कि बहुत से राज्यों में अभी भी बहुत से केसेस मिल रहे हैं और Coronovirus महामारी से बचने के लिए अगर lockdown को बढ़ाया जाता है तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। 

Prime-Minister-Narendra-Modi

आपको बता दें कि शाम को अपडेट किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में Coronovirus के सबसे ज्यादा पुष्टि के मामले 8,068 महाराष्ट्र से हैं, इसके बाद गुजरात में 3,301, दिल्ली में 2,918, राजस्थान में 2,185, मध्य प्रदेश में 2,168, उत्तर प्रदेश में 1,955 और तमिलनाडु 1,885  है,  इसके अलावा COVID-19 मामलों की संख्या आंध्र प्रदेश में 1,177 और तेलंगाना में 1,002 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *