lockdown-resumes

पुणे, नासिक और नागपुर सहित महाराष्ट्र के इन शहर में लगा फिर से लॉकडाउन, जाने कब से कब तक है कर्फ्यू

महाराष्ट में कोरोना के मामलों लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर सहित कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है। इस लिस्ट में नवीनतम मीरा भयंदर नगर निगम के तहत मुंबई के कुछ उपनगरीय इलाके शामिल किए गए हैं।

महाराष्ट्र के नगर निगम ने मान्यता प्राप्त हॉटस्पॉट में 31 मार्च तक लॉक डाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन केवल इन हॉटस्पॉट्स त,में ही लगाया जा रहा है क्योंकि यहां कोरोना संक्रमण के केस ज्यादा हैं। कम से कम पांच हॉटस्पॉट्स हैं जिन्हें लॉकडाउन लिस्ट में शामिल किया गया है। 

महाराष्ट्र प्रशासन ने लॉकडाउन की घोषणा की। इस घोषणा में उन्होंने यह भी कहा कि मीरा भयंदर क्षेत्र में कोरोनोवायरस के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है और हम इस बारे में काफी सचेत हैं और कोई रिस्क नहीं उठाना चाहते। हमारा स्वास्थ्य प्रशासन अथक रूप से काम कर रहा है।

महाराष्ट्र प्रशासन ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि सभी कोरोना रोकथाम नियमों का पालन करें। नगर निगम ने भी इस पुरे मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि  कोरोना के केस जीरो तक नहीं आ जाते, तब तक हम नियमों का पालन करना नहीं छोड़ेंगें।

मीरा भयंदर क्षेत्र में 12 मार्च को 68 नए मामले मामले सामने आए हैं। फिलहाल इस क्षेत्र में 29,480 एक्टिव केस है, जिसमें मरने वालों की संख्या  669 तक पहुंच गई है।

अगर हम बात करें, महराष्ट्र की राजधानी मुंबई की, तो फिलहाल यहाँ पर अभी  तक किसी भी तरह के लॉकडाउन की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन बीएमसी का कहना है कि हम बढ़ते हुए नंबरों को नियंत्रण में लाने के लिए व्यापक स्तर पर परीक्षण और ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि यह एक अच्छी खबर है कि झुग्गियों और अन्य छोटे समूहों से संख्या बेहद कम है, इसलिए परीक्षण पर धयान केंद्रित करना आसान होगा। पिछले दो महीनों में कोविद -19 मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है।

Maharashtra-Lockdown

महाराष्ट्र के ऐसे क्षेत्र जहां लॉकडाउन लगा है, चलिए जानते हैं यहां किस समय पर कर्फ्यू की घोषणा की गई है। 

  • जलगांव क्षेत्र में आने वाली 15 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है।
  • औरंगाबाद में वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन है अन्य दिनों में रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहने वाला है। अगले सात दिनों के लिए एपीएमसी भी बंद की गई हैं।
  • नागपुर में 15 मार्च से 21 तक लॉकडाउन रहेगा। इस क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं और उद्योग कार्य खुले रहेंगें। नागपुर में सरकारी दफ्तर में केवल 25% स्टाफ ही मौजूद रहेगा।
  • पुणे में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यहाँ तक की स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगें। होटल और बार भी रात 10 बजे के बाद से बंद हो जाएंगें। इसके अलावा शाम को गार्डन भी बंद रहेंगे।
  • अकोला में 11 मार्च रात 8 बजे से लेकर से लेकर 15 मार्च सुबह 8 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहने वाला है जबकिआवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।
  • नासिक में रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू लगाया गया है। शादियों और दूसरे कार्यक्रमों में केवल 25-30 लोगों के आने की अनुमति होगी। 15 मार्च के बाद से शादियां हॉल में नहीं होंगी। होटल में केवल 50% लोग ही बैठ सकते हैं और वो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलेंगें। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल पर आने की पाबंदी लगाईं गई है।
  • उस्मानाबाद में रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही सभी साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। धार्मिक गतिविधि में केवल एक साथ पांच लोग ही आ सकते हैं।जिम और खेल के मैदान में केवल 50% लोग ही जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *