Manish Sisodia

दिल्ली के लोगों को मिलेगी मुफ्त COVID-19 Vaccination; Manish Sisodia ने विधानसभा में किया ऐलान

अगर आप दिल्ली के नागरिक हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है। दिल्ली निवासी को कोरोना माहमारी के लिए अब फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा दी जा रही है। जी हां!! आपने सही सुना है। सरकारी सुविधाओं में दिल्ली के लोगों को COVID-19 टीके मुफ्त में उपलब्ध करवाएं जाएंगें।

उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia ने मंगलवार को यूटी का सातवां बजट पेश करते हुए दिल्ली में फ्री वैक्सीनेशन अभियान चलाने की बात कही।

Manish Sisodia ने विधानसभा को बताया कि दिल्ली सरकार ने इस अभियान के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट राशि देने की बात कही है। जल्द ही, यह टीकाकरण अभियान तेजी से कार्य करना शुरू कर देगा। दिल्ली में अभी प्रति दिन टीकाकरण 45,000 है जो अब बढ़कर 60,000 हो जाएगा।”

वर्तमान में दिल्ली में 192 अस्पतालों में टीकाकरण चल रहा है, जिसमें 56 दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं, जिनमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए और 45-59 वर्ष की आयु वाले लोगों में कॉम्बिडिटी है।

मीडिया में फ्री टीकाकरण चरण आने की बात पहले भी सामने आई थी। दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली थी कि जब आम लोगों को टीकाकरण का अगला चरण शुरू होगा, तो सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण का प्रावधान बजट सत्र में पेश किया सकता है। जनवरी 2021 में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों को मुफ्त टीके देने का संकेत दिया था।

COVID-19 Vaccination

भारत देश में कोरोना टीकाकरण अभियान इस साल जनवरी 16 को शुरू किया गया था, जिसमें 2 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण किया गया था।

COVID-19 Vaccination का अगला यानी दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हुआ था। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण चरण में शामिल किया गया था। इसके साथ ही 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए निर्दिष्ट सह-रुग्ण शर्तों के साथ टीकाकरण दिया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में COVID-19 Vaccination खुराक की संचयी संख्या 16,96,588 जैब के साथ 2.26 करोड़ को पार कर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *