How To Remove Body Weakness

Ayurveda Dr. ने कहा- कमजोरी को भुला देगा ये देसी चूर्ण, हफ्ते में 3 बार खाकर कैंसर से कोलेस्ट्रॉल तक दूर

How To Remove Body Weakness: हेल्दी डाइट लेने के बाद भी कुछ लोगों को कमजोरी महसूस होती है। इसके पीछे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। मोटापा, कैंसर, दिल की बीमारी, हड्डियों की कमजोरी, ना जाने कितनी ही बीमारियां न्यूट्रिशन की कमी से पैदा हो सकती हैं। आयुर्वेद का एक देसी चूर्ण इन सभी समस्याओं को खत्म कर सकता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रोबिन शर्मा ने बताया कि इस चूर्ण में एंटीऑक्सीडेंट्स, न्यूट्रिशन और डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जिससे स्किन और हेयर हेल्थ सुधरती है। यह पाउडर मोरिंगा के पत्तों से बनाया जाता है। ताकत देने वाला यह चूर्ण आटे में मिलाकर हफ्ते में 3 बार खाया जा सकता है।

मोरिंगा पाउडर लेने का तरीका

/

भूल जाएंगे कमजोरी

डॉ. रोबिन ने बताया कि हफ्ते में 3 बार ये पाउडर लेना शुरू कर दें। मोटापा आपको छू भी नहीं पाएगा। दर्द पास नहीं फटकेगा और कमजोरी का नाम तक भूल जाएंगे। आयुर्वेद में इसे वात और कफ दोष को शांत करने वाला बताया है। यह पॉलीफेनोल से भरपूर है, जो लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और लिवर की कमजोरी मिटाता है।

मिल जाएंगे सारे न्यूट्रिशन

अगर खाना खाने के बाद भी कमजोरी रहती है तो इसका मतलब ताकत देने वाला पोषण नहीं मिल रहा है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है, जिस वजह से खून की कमी खत्म होती है। विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी3, बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक सभी पाए जाते हैं। डॉ. ने कहा कि इसे लेने के बाद किसी भी तरह की न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी से होने वाले रोग दूर होते हैं।

कैंसर और डायबिटीज का इलाज

मोरिंगा पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए यह कैंसर से बचाता है। इसे लेने से बढ़ती उम्र का प्रभाव धीमा हो जाता है। आइसोथायोसाइनेट होने की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल कम करता है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट आराम से इसका सेवन कर सकते हैं।

दिल के लिए बेहद फायदेमंद

मोरिंगा पाउडर हार्ट हेल्थ को सुधारता है। यह गंदा कोलेस्ट्रॉल बनना रोकता है, ब्लड प्रेशर कम करने वाले गुण देता है। दिल के मरीज इसे लेकर बीमारी को गंभीर बनने से बच सकते हैं।

हड्डियों में भरेगा जान

कैल्शियम और फास्फोरस होने के चलते इससे हमारी हड्डियों को ताकत मिलती है। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो आर्थराइटिस के रोगियों को दर्द से निजात दिला सकती हैं। कुल मिलाकर हड्डियों के लिए यह बेहतरीन सप्लीमेंट है।

मोरिंगा पाउडर लेने की सही मात्रा

मोरिंगा पाउडर एक बार में अधिक से अधिक 4 से 5 ग्राम ही सेवन करना चाहिए। इसकी अधिकता सीने में जलन शुरू कर सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक बहुत ज्यादा खाने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी घटाता है। डॉ. के मुताबिक मगर ये नुकसान सिर्फ और सिर्फ ज्यादा सेवन करने पर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *