Mukhtar Ansari बांदा जेल में मच्छरों के प्रकोप से हैं परेशान; हेल्थ इशू को लेकर परिवार ने जताई चिंता
उत्तर प्रदेश के Mukhtar Ansari से हर कोई वाकिफ है। मुख्तार खूंखार डॉन-राजनेता हैं, जो इस समय बांदा जेल में बंद हैं। डॉन राजनेता की रातों की नींद जेल में हराम हो रही है। पंजाब की एक जेल में पिछले कुछ साल बिताने के बाद, Mukhtar Ansari अब बांदा जेल में बंद हैं, जहाँ मच्छरों के काटने से उनकी रातों की नींद हराम हो गई है।
पंजाब से लौटने के बाद पहले ही बांदा जेल में दो रातें बिता चुके Mukhtar Ansari न केवल न केवल मछरों के प्रकोप से परेशान हैं, बल्कि बांदा जेल की गर्मी भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पंजाब की तुलना में उत्तर प्रदेश का तापमान 10 डिग्री से अधिक है। आपको बता दें पंजाब जेल में अंसारी साल 2019 से कैद हैं।
Mukhtar Ansari को बुधवार की सुबह एंबुलेंस में बांदा जेल वापस लाया गया। बहुत से बंदूक तानने वाले पुलिसकर्मियों के काफिले के साथ उन्हें जेल में लाया गया था। पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के लिए वो सुरक्षाकर्मी की कड़ी निगरानी में थे।
Mukhtar Ansari को बुंदेलखंड क्षेत्र के रूपनगर से उत्तर प्रदेश शहर तक लाया गया। यह यात्रा लगभग 900 किलोमीटर की लंबी यात्रा थी।
बताया जा रहा था की बांदा की जेल में Mukhtar Ansari की ताबियार कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने अपने आप को हेल्थ से जुडी समस्याओं से घिरा पाया। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि हमने बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम को अंसारी की जांच के लिए भेजा था लेकिन उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं मिली।
Mukhtar Ansari जेल में कड़ी निगरानी में हैं। जेल में उन पर सीसीटीवी और ड्रोन से कड़ी निगरानी की जा रही है।

उनके परिवार ने Mukhtar Ansari की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनके परिवार को लगता है कि हमें लगता है कि कोई उन्हें मारने का प्रयास कर सकता है।
अंसारी मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रह चुके हैं। अंसारी पर हत्या करने और हत्या का प्रयास सहित कई मामलों को लेकर मुकदमा चल रहा है। मामला यूपी सरकार के पास जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनका ट्रांसफर पंजाब से यूपी में कर दिया था।