UN-Security-Council

UN Security Council में अस्थायी सदस्य के रूप भारत का चुनाव

भारत को आठवीं बार UN Security Council (UNSC) का गैर-स्थायी सदस्य चुना गया है। इस बार भारत को 192 मतों में से 184 मत मिले हैं। इस बात की  जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टी.एस. त्रिमूर्ति ने दी है। उन्होंने  लिखा कि सदस्य देशों ने भारत को बहुत समर्थन दिया है और वर्ष 2021-22 के लिए यूएनएससी के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। 

आगे लिखते हुए कहा कि भारत को अस्थायी सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए केवल 128 वोटों की आवश्यकता थी। हमारे देश को पहले से ही इस बात का अंदाजा था कि इस बार Security Council के चुनाव में हम आसानी से जीत जाएंगें। अब जब हम जीत चुके हैं तो भारत 2021-22 की अवधि के लिए United State का अस्थायी सदस्य बना रहेगा। भारत को पहली बार 1950 में एक अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया था और आज आठवीं बार भारत को एशिया-प्रशांत श्रेणी से 2021-22 की अवधि के लिए चुना गया है। जिसमें भारत एकमात्र उम्मीदवार था।

जानकारी के लिए बता दें इस समय पूरा विश्व कोरोना काल से जूझ रहा है। जिस कारण से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भी 15 मार्च से बंद है। लेकिन हाल ही में यहां तीन चुनाव किए गए। सभी सदस्यों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले अध्यक्ष, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच गैर-स्थायी सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया।

आपको बता दें कि UN Security Council में अस्थायी सदस्यों का चयन क्षेत्रीय आधार पर किया जाता है। इस तरह से अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए 5 सीटें राखी गई हैं, पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए 1 सीट है जबकि लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के लिए 2; और 2 सीटें पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए रखी गई है।

UN Security Council में चुने जाने के लिए, उम्मीदवारों को उपस्थित देशों और महासभा के सदस्यों के मतों का दो-तिहाई बहुमत चाहिए। United Nations में भारत के प्रतिनिधि टी.एस. त्रिमूर्ति ने कहा, “सुरक्षा परिषद में भारत की मौजूदगी से वसुधैव कुटुंबकम की धारणा मजबूत होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *