महाराष्ट्र में फिर से लगा लॉकडाउन, कई जिलों में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या
महराष्ट्र के तीन जिले अमरावती, यवतमाल और अकोला के लिए सरकार ने फिर से एक बड़ा फैसला लिया है। बड़े क्षेत्रों को कोरोना से नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन जैसी प्रतिबंधों को दुबारा लागू किया गया है। इसके अलावा, विदर्भ के लगभग 11 जिलों में कलेक्टरों ने लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की घोषणा की है क्योंकि मामले बढ़ रहे हैं।
जैसा की रूल्स है कि बिना केंद्र सरकार की अनुमती के पूर्ण रूप से लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने कुछ इलाकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमरावती में, स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को शाम 8 बजे से सोमवार को सुबह 7 बजे तक एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया है।
आपको बता दें, कि महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्रियों – राजेश टोपे और जयंत पाटिल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद कोविद -19 को गंभीरता से लिया जाना बेहद आवश्यक है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मामलों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है। यहां एक दिन में लगातार 5,427 नए मामले सामने आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है, इस से पहले भी महाराष्ट्र ने एक दिन में 5 हजार से ज्यादा केस देखे हैं। आज से ठीक 80 दिन पहले 29 नवंबर को एक दिन में 5544 मामले सामने आए थे।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह तो केवल महाराष्ट्र की बात है और हम सेफ हैं तो ऐसा जरुरी नहीं है। बैंगलौर में भी कुछ समय ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। यहाँ अपार्टमेंट में 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इतने केस एक साथ देखकर हड़कंप मच गया और पूरी बिल्डिंग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। ऐसा अन्य राज्यों के साथ भी हो सकता है अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती। महाराष्ट्र में मामलों के बढ़ने का कारण वहां के लोगों की लापरवाही है।

महाराष्ट्र में पिछलेएक हफ्ते में 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन नहीं करना चाहिए। पुणे, मुंबई, अमरावती, नागपुर और ठाणे के आंकड़ों से साफ़ देखा जा सकता है कि हालात कितने नाजुक हैं। पुणे में पिछले तीन दिनों में 1908, मुंबई में 1675, अमरावती में 1516, नागपुर में 1570 और ठाणे में 1052 नए मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लगा फिर से लॉकडाउन, इस जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों को किया बंद