petrol

कच्चे तेल के बाजार में गिरावट के बावजूद petrol, diesel की कीमतों में नहीं आई कोई कमी

इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि देश तेल की कीमत शून्य के नीचे गई हो। इससे पहले यह 1986 में हुआ होगा। ऐसा कहा जा कि अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) द्वारा यह इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। यह बात तो स्पष्ट है इसके पीछे का कारण कुछ और नहीं बल्कि कोरोना वायरस का संकट है। जिसके चलते सभी व्यापार और कारोबार ठप्प पड़ गए हैं और इसी वजह से कच्चे तेल की मांग में अधिक कमी देखी गई है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि तेल की सभी भंडारण सुविधाएं भी अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच चुकी हैं। सोमवार को बाजार में यह भारी गिरावट नजर आई जिसमें कच्चे तेल की कीमत शून्य से नीचे 37.63 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की निर्भरता डब्ल्यूटीआई की बजाय ब्रेंट क्रूड की सप्लाई पर निर्भर है। इसलिए यदि अमेरिकी क्रूड के नेगेटिव होता है तो इसका असर भारत पर  नहीं पड़ने वाला। ब्रेंट के दामों की बात की जाए तो यह अभी भी 20 डॉलर से ऊपर ही है। इसके साथ हीगिरावट सिर्फ WTI के मई वायदा में दिखाई दी गई है। अमेरिकी कच्चा तेल की जून डिलीवरी में 14.8 फीसदी की गिरावट हो सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन अगर हम अब की कीमत की बात करें तो यह  21.32 डॉलर प्रति बैरल है। जिसका मतलब साफ़ है कि भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई की कीमत कितनी भी सस्ती हो जाए, लेकिन यहां Petrol Diesel के दाम में ज्यादा फर्क नजर नहीं आने वाला।

भारत है कच्चे तेल का बड़ा आयातक

आप शायद न जानते हो लेकिन भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक माना जाता है। भारत आयात के जरिए ही खपत का 85 फीसदी हिस्सा पूरा करता है। जब भी Crude Oil की दरों में कमी देखि जाती है तो भारत को इसका फायदा पहुंचता है। अगर तेल की डरे कम होती है या वो सस्ता होता है तो इसकी वजह से आयात पर फर्क नहीं पड़ता। हालंकि इससे balance of trade कम जरूर होता है। भारतीय रुपये में मजबूती आती है और इसी कारण से महंगाई बढ़ने की आशंका कम हो जाती है। इसका पूरा मतलब यही हुआ कि घरेलू बाजार में भी कच्चे तेल की इसकी कीमतें कम ही होंगी। 

diesel

कितना होगा असर

अगर हम बात करें Petrol और  Diesel पर पड़ने वाले असर की तो इसका बहुत ही सीधा सा जवाब है। Petrol जैसे प्रॉडक्ट्स के दाम में 50 पैसे की कमी आना। इसकी बजाय यदि Crude Oil के दाम 1 डॉलर बढ़ जाते हैं तो Petrol और  Diesel में 50 पैसे की बढ़त आना कोई बड़ी बात नहीं है। 

फिलहाल के दाम पर एक नजर

दिल्ली में, एक लीटर Petrol की कीमत 9 69.59 प्रति लीटर और Diesel की कीमत a 62.29 प्रति लीटर है। मुंबई में Petrol ₹ 76.31 प्रति लीटर और Diesel is 66.21 प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर Petrol की कीमत of 72.28 प्रति लीटर होगी जबकि Diesel की कीमत अब ₹ 65.71 प्रति लीटर है।

petrol-pamp

बेंगलुरु की बात करें तो यहां ,Petrol अब ₹ 73.55 और Diesel 6 65.96 पर बिक रहा है। हैदराबाद में, Petrol पंप Petrol के लिए, 73.97 और Diesel के लिए for 67.82 का शुल्क ले रहे हैं। यदि आप गुड़गांव में हैं, तो आपको Petrol के लिए for 70.21 और Diesel के लिए for 62.08 देना होगा। कोलकाता में, Petrol पंप Petrol के लिए, 73.30 और Diesel के लिए 65.62 कीमत देखी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *