PM-Modi

लॉकडाउन को रखे आखिरी विकल्प; कोरोना पर PM Modi का देश को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में Covid -19 महामारी की वर्तमान स्थिति पर राष्ट्र को संबोधित किया। 

पीएम मोदी देश में Covid-19 के बढते मामलों के समाधान के लिए राज्य और केंद्रीय मंत्रियों, प्रमुख डॉक्टरों और फार्मा कंपनियों के साथ कईं बातचीत और उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं।

यह कोरोना की दूसरी लहर का PM Modi का पहला संबोधन है। वहीं पिछले साल 19 मार्च से PM Modi देश को 7 बार संबोधित कर चुके हैं..

PM Modi ने कहा हमें भारत को लॉकडाउन से बचाना है, मैं राज्यों से अनुरोध करता हूं कि वे माइक्रो कंटेंट जोन पर ध्यान दें और लॉकडाउन जैसे विकल्प का प्रयोग केवल अंतिम उपाय के रूप में ही करें। 

इस संकट के समय देश के नागरिक आगे आए और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने युवाओं से भी अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र,और समाज में जो मदद हो सकें जरूर करें।  यदि वे ऐसा करते हैं, तो लॉकडाउन लागू करने का कोई कारण नहीं होगा। 

उन्होने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे श्रमिकों को एक ही जगह रहने का आग्रह करें। श्रमिकों को यह विश्वास दिलाएं की राज्य उनकी प्रत्येक मदद करेगा,और उस जगह टीकाकरण भी होगा जहां वे मौजूद हैं। 

भारत में बने दो ‘टीके’ के साथ भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया।  अब तक,12 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक उपयोग में लाई जा चुकी है।1 मई से, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीका लगाया जा सकता है। 

अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर काम चल रहा है।  कुछ शहरों में, बड़े COVID19 समर्पित अस्पताल बनाए जा रहे हैं। 

COVID-19

COVID-19 भारत में निर्मित टीके विश्व स्तर पर सबसे सस्ते हैं। देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है।  केंद्र, राज्य सरकार, निजी क्षेत्र उन सभी को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। इस दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। 

चुनौती बड़ी है लेकिन हमें इसे अपने संकल्प, साहस और तैयारी के साथ दूर करना है। हम अब COVID-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं।  मैं समझता हूं कि आप जिस दर्द से गुजर रहे हैं उन परिवारों के प्रति मैं सहानुभूति व्यक्त करता हूं। 

“मैं सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, डॉक्टरों, पुलिस, वैक्सीन निर्माताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।”

प्रधानमंत्री ने इससे पहले दिन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में वैक्सीन निर्माताओं के साथ बातचीत की और कहा लोगों को कम से कम समय में टीकाकरण की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आग्रह किया।
 भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,59,170 नए Covid -19 संक्रमण और 1,761 मौतों की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *